'क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है?', कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, भगवान राम को बताया था 'काल्पनिक'

अमेरिका में राहुल के दिए बयान पर बवाल मचा है, जिसमें उन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। कांग्रेस नेता के बयान पर BJP हमलावर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brijbhushan Sharan Singh attack Rahul Gandhi
Brijbhushan Sharan Singh attack Rahul Gandhi | Image: ANI

Brijbhushan Sharan Singh attack Rahul Gandhi: अमेरिका में भगवान राम को 'पौराणिक' बताकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर विवादों में हैं। BJP उनके इस बयान के लिए कांग्रेस को घेर रही है। इस बीच पूर्व सांसद और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल ने मुगलों को देखा है?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बीते दिनों अमेरिका गए थे। यहां उन्होंने कहा था कि भारतीय देवताओं, जिसमें भगवान राम भी शामिल हैं, उनको पौराणिक बताया ता। उनके इसी बयान पर बवाल मचा है।

राहुल के बयान पर बृजभूषण का तीखा हमला

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के नेता कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? उनके (कांग्रेस) लिए अकबर, हुमायूं और मुगल सत्य हैं, लेकिन भगवान राम सत्य नहीं हैं। उनके लिए वो बातें सत्य हैं जिनसे देश का कोई लेना-देना नहीं है और जो उनके एजेंडे को पूरा करती हैं, बाकी सब सत्य नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

कांग्रेस का यही असली चरित्र- शहजाद पूनावाला

इससे पहले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर संदेह करने के लिए देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा। राष्ट्रद्रोही कांग्रेस अब रामद्रोही कांग्रेस बन गई है। राहुल ने भगवान श्रीराम को पौराणिक और काल्पनिक पात्र बताया है। कांग्रेस का यही असली चरित्र है। पहले राम मंदिर का विरोध किया और अब भगवान राम के होने पर संदेह कर रहे हैं।

Advertisement

क्या कहा था राहुल गांधी ने...?

जान लें कि राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान पिछले दिनों राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि सभी पौराणिक पात्र हैं। भगवान राम उसी प्रकार के थे। वह क्षमाशील थे और दयालु थे।

यह भी पढ़ें: 'अभी तो पानी रोका है, कल शरीर से खून...', पाकिस्‍तान की पैरवी करने वाले मौलाना को राजभर का जवाब, बोले- दर्द क्यों हो रहा?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड