'कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा, UP चुनाव में अपने दम पर एक सीट...', सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे में हो रही देरी पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "कांग्रेस का स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। राहुल गांधी के तमाम प्रयासों के बाद भी कांग्रेस गर्त में जा रही है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brij Bhushan Singh attack on Rahul Gandhi
Brij Bhushan Singh attack on Rahul Gandhi | Image: PTI

BJP नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को बलरामपुर के शक्ति स्मारक कॉलेज में आयोजित छात्रों के प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।इस दौरान पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हो रहे सीट बंटवारे पर सवाल किया। जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कांग्रेस का स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। पार्टी गर्त में जा रही है।”

बृजभूषण शरण सिंह से जब पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हो रहे सीट बंटवारे पर सवाल किया। तो जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।” इससे पहले भी बृजभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कहा था कि अगर मैं गठबंधन में होता तो कांग्रेस को 25 सीटों से ज्यादा नहीं देता।

कांग्रेस का स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं बचा है-बृजभूषण

जब पत्रकारों ने पूछा कि आपने कांग्रेस को केवल 25 सीटें ही देने की बात क्यों कही? तो उन्होंने स्पष्ट किया, “कांग्रेस का स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। जो भी सीटें उनके पास हैं या आने वाले समय में रहेंगी, वे समाजवादी पार्टी या उनके कार्यकर्ताओं के दम पर हैं। स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं है। अगर वे अकेले चुनाव लड़ेंगे तो एक, दो या तीन सीटों से ज्यादा नहीं आ सकतीं।”

खड़गे के बयान पर क्या बोले बृजभूषण सिंह 

बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी पर निर्भर हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी के पिता को लेकर कहे अपशब्द पर बीजेपी नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस की दुर्गति होती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तमाम प्रयासों के बाद भी कांग्रेस गर्त में जा रही है। राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी यह मर्यादा भी भूल गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमें पहले भी JDU ने...',अनंत सिंह पर एक्शन को लेकर भड़के अनुज सिंह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड