अपडेटेड 18 September 2024 at 17:09 IST

BREAKING: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर PM मोदी को मिला अखिलेश का साथ, सपा नेता बोले- हमलोग चाहते हैं...

Akhilesh Yadav की पार्टी ने केंद्र सरकार के फैसले के समर्थन किया है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग चाहते हैं देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हों।

Follow : Google News Icon  
Samajwadi Party president Akhilesh Yadav
Samajwadi Party president Akhilesh Yadav | Image: PTI

One Nation One Election: मोदी सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' के फैसले को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिल गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पार्टी ने केंद्र सरकार के फैसले के समर्थन किया है। सपा प्रवक्ता रविदास मल्होत्रा ने कहा कि हम लोग चाहते हैं देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हों।

रविदास मल्होत्रा ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लागू करने से पहले सभी विपक्षी पार्टियों और सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं की सहमति से इसपर आगे कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग चाहते हैं देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हों लेकिन बीजेपी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अगर वो चाहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो तो सर्वदलीय बैठक बुलाने का काम करें, 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं उसी के साथ केंद्र की सरकार संसद भंग कर एकसाथ चुनाव करा दें।  

One Nation One Election के क्‍या हैं फायदे

एक देश एक चुनाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि चुनाव का खर्च घट जाएगा। अलग-अलग चुनाव कराने पर हर बार भारी-भरकम राशि खर्च होती है। बार-बार चुनाव होने से प्रशासन और सुरक्षा बलों पर बोझ पड़ता है, क्योंकि उन्हें हर बार चुनाव ड्यूटी करनी पड़ती है। एक बार में चुनाव निपट जाने पर केंद्र और राज्य सरकारें कामकाज पर फोकस कर सकेंगी। बार-बार वह इलेक्शन मोड में नहीं जाएंगी और विकास के कामों पर ध्यान दे सकेंगी।

Advertisement

626 पन्नों की रिपोर्ट

यह कमेटी इसी साल 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। 191 दिनों तक विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद कमेटी ने 18 हजार 626 पन्नों की रिपोर्ट दी है। इसमें सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल बढ़ाकर 2029 तक करने का सुझाव दिया गया है, जिससे लोकसभा चुनाव के साथ ही इनके चुनाव भी कराए जा सकें।

Advertisement

रामनाथ कोविंद कमिटी की सिफारिशों में क्या-क्या?

  • पूरे देश मे सभी चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची का इस्तेमाल होना चाहिए
  • देश के सभी के लिए वोटरों का वोटर आई कार्ड भी एक ही जैसा होना चाहिए
  • इस कमेटी के मुताबिक पहले चरण में लोकसभा के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव हों
  • दूसरे चरण  में लोकसभा-विधानसभा के साथ स्थानीय निकाय चुनाव हों
     

इसे भी पढ़ें: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर आ गई कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये संभव नहीं है, ध्यान भटकाने...
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 September 2024 at 17:02 IST