BIG BREAKING: Delhi से बड़ी खबर, 21 सितंबर को आतिशी की हो सकती है ताजपोशी; दिल्ली CM पद की लेंगी शपथ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शपथ ग्रहण कर सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Atishi
आतिशी | Image: PTI

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) 21 सितंबर को शपथ ग्रहण कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एलजी ने निवर्तमान सीएम केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है और उनकी उत्तराधिकारी आतिशी को 21 सितंबर को शपथ दिलाने का प्रस्ताव रखा है। 

एलजी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली की जनता को चुनाव तक के लिए नई मुख्यमंत्री मिल जाएंगी। 

CM के ऐलान के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया

दिल्ली के नए CM के ऐलान और AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती।

Advertisement

दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है केजरीवाल-आतिशी

केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले पर आतिशी ने कहा, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

Advertisement

आतिशी की कंधे पर नई जिम्मेदारी

बता दें कि मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। अब आतिशी के कंधे पर नई जिम्मेदारी आने वाली है। देखना होगा कि आतिशी केजरीवाल के भरोसे पर कितना खरा उतरती हैं। हालांकि, उन्हें यह जिम्मेदारी अगले चुनाव तक ही दी है। 

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड