BIG BREAKING: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली CM पद से दिया इस्तीफा, आतिशी होंगी नई मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने राजभवन जाकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal resigns from the post of Delhi CM
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली CM पद से दिया इस्तीफा | Image: PTI

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने राजभवन जाकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।  

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगी। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। 

CM के ऐलान के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया

दिल्ली के नए CM के ऐलान और AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती।

Advertisement

दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है केजरीवाल-आतिशी

केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले पर आतिशी ने कहा, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

Advertisement

आतिशी की कंधे पर नई जिम्मेदारी

बता दें कि मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। अब आतिशी के कंधे पर नई जिम्मेदारी आने वाली है। देखना होगा कि आतिशी केजरीवाल के भरोसे पर कितना खरा उतरती हैं। हालांकि, उन्हें यह जिम्मेदारी अगले चुनाव तक ही दी है। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी को CM का ताज मिलने पर बांसुरी स्वराज ने दी बधाई, कहा- दिल्ली का दुर्भाग्य है क्योंकि...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड