आतिशी को CM का ताज मिलने पर बांसुरी स्वराज ने दी बधाई, कहा- दिल्ली का दुर्भाग्य है क्योंकि...

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी के नाम के ऐलान होने पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने उन्हें बधाई तो दी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना

Follow : Google News Icon  
bjp leader bansuri swaraj
आतिशी को CM का ताज मिलने पर बांसुरी स्वराज ने दी बधाई | Image: ANI/File

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी को पार्टी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन ये जिम्मेदारी चुनावों तक के लिए ही उन्हें दी गई है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी के नाम के ऐलान होने पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने उन्हें बधाई तो दी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

आतिशी को बधाई लेकिन दिल्ली का दुर्भाग्य- बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज आपके माध्यम से पता चला कि आतिशी का नाम प्रस्तावित किया गया है। मैं आतिशी को बहुत बधाई देना चाहती हूं लेकिन यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि यहां पर एक दशक से आम आदमी पार्टी सत्ता में है, सीएम का चेहरा कोई भी हो दिल्ली के विकास कार्यों पर यह जो पूर्ण विराम लगा हुआ है, यह जो दिल्ली की दुर्दशा है, यह बनी रहेगी जब तक कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है।

Advertisement

AAP नेताओं ने केवल सत्ता भोगी- बांसुरी स्वराज

बांसुरी ने कहा कि दिल्ली वासी भी जानते हैं सड़क, पानी, बिजली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी जो मूलभूत सुविधाएं ,हैं यह आम आदमी पार्टी की सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। एक दशक से यहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सत्ता भोगी है लेकिन दिल्ली के विकास कार्य के लिए कुछ नहीं किया।

Advertisement

दिल्ली के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी-  बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली के सुधार के लिए यहां पर डबल इंजन की सरकार आने बहुत आवश्यक है। दिल्ली के देव तुल्य मतदाता से मैं निवेदन करती हूं आने वाले चुनाव में भाजपा का चयन करिए ताकि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार के कारण यहां पर विकास का कार्य बहुत तेजी के साथ आगे बढ़े। 

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री,केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड