BIG BREAKING: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली के नए सीएम का ऐलान हो गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi New CM Atishi
Delhi New CM Atishi | Image: PTI

दिल्ली के नए सीएम का ऐलान हो गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुईं विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है। आतिशी के नाम पर सभी ने सहमति जताई।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे AAP विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। 

आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे। बता दें कि आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं और वह दिल्ली सरकार में वित्त, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं।

आतिशी के पास सबसे ज्यादा विभागों का जिम्मा

आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। आतिशी दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं। इतना ही नहीं उनके पास इस समय दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा विभागों भी हैं। वह शिक्षा विभाग, PWD, जल विभाग, राजस्व, योजना और वित्त जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाल रही हैं।

Advertisement

देखा जाए तो आतिशी का सियासी सफर बेहद ही रोमांचित रहा है। साल 2020 में वह पहली बार विधायक बनीं। इसके बाद साल 2023 में ही आतिशी को मंत्री बनाया गया और अब साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने जा रही हैं। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। 

यह भी पढ़ें:घूंघट में महिला ने Tina Dabi के सामने बोलीं फर्राटेदार इंग्लिश, VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड