अपडेटेड 10 February 2025 at 12:16 IST
BREAKING: AAP सरकार में 600-700 करोड़ घोटाले का अंदेशा! BJP सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में जांच के लिए बनेगी SIT
सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में AAP सरकार के घोटालों की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी।
- भारत
- 2 min read

जतिन शर्मा
Delhi News: दिल्ली की सत्ता में आने के बाद अब BJP ने AAP सरकार के घोटालों की जांच कराने की तैयारी कर ली है। पहली कैबिनेट मीटिंग में ही जांच के लिए SIT बनाई जाएगी। SIT कंस्ट्रक्शन लेबर के लिए बनाए गए फंड में हुए घोटाले की जांच कर सकती है। करीब 600 से 700 करोड़ रुपए के घोटाले का अंदेशा है।
दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी 11 सालों तक रही। AAP की सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। बीते दिन ही वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के सभी घोटालों की जांच कराने की बात कही थी।
जांच के लिए SIT का होगा गठन
इस बीच ही यह जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली में BJP सरकार अपनी पहली बैठक में AAP के घोटालों की जांच कराने के लिए एक SIT बनाने वाली है। इस दौरान कंस्ट्रक्शन लेबर के लिए बनाए गए फंड में हुए घोटाले की जांच हो सकती है। आरोप यह लगे हैं कि फर्जी कंस्ट्रक्शन लेबर बनाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को फायदा पहुंचाया गया था। इस संबंध में दिल्ली सरकार के पूर्व लेबर कमिश्नर ने ACB को भी शिकायत की थी। 600 से 700 करोड़ रुपए के घोटाले का अंदेशा लगाया गया है।
Advertisement
दिल्ली की सत्ता में 27 सालों बाद BJP की वापसी हुई है। इस बार के चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं AAP इस बार 22 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। खुद केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे दिग्गज नेता अपनी सीटों पर भी नहीं जीत पाए।
वीरेंद्र सचदेवा ने कर दिया था बड़ा ऐलान
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पहले ही कह दिया था कि उनकी सरकार AAP के सभी घोटालों की जांच कराने वाली है। उन्होंने कहा कि जैसा कि PM मोदी ने कई बार कहा और हमने भी कहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए SIT का भी गठन करेंगे।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 February 2025 at 10:19 IST