पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म, भ्रष्टाचार...
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश के बाद BJP नेता संबित पात्रा ने सोमवार को पंजाब की AAP सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
- भारत
- 4 min read

सोमवार, 5 अक्टूबर को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पंजाब की AAP सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का निर्देश सीधे तौर पर BJP द्वारा पंजाब प्रशासन के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि करता है। इस दौरान उन्होंने आरोप कानून-व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 48 घंटों में, 4 मर्डर हुए हैं। अगर यह BJP शासित राज्य में हुआ होता, तो अरविंद केजरीवाल एक रैली निकालते।
पंजाब में भ्रष्टाचार अपने चरम पर-पात्रा
AAP और पंजाब सरकार तीखा प्रहार करते हुए संबित पात्रा ने कहा '"जैसा कि आप देख सकते हैं, भारतीय जनता पार्टी हमेशा से कहती रही है कि पंजाब में, चाहे वह कानून और व्यवस्था की स्थिति हो या भ्रष्टाचार, सब कुछ टूटने की कगार पर पहुंच गया है। कानून और व्यवस्था चरमरा गई है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आज, हम जो कह रहे थे, उसे खुद हाई कोर्ट ने भी कन्फर्म कर दिया है।"
अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM मांगी सफाई
AAP चीफ अरविंद केजरीवाल , पार्टी लीडरशिप और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सफाई मांगते हुए पात्रा के कहा कि "मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल जी, आम आदमी पार्टी और भगवंत मान जी को इस बारे में सफाई देनी चाहिए कि यह स्कैम असल में कितना बड़ा है, उनके अपने सेक्रेटरी इसमें कितने गहरे तक शामिल हैं, और उनके अपने सेक्रेटरी कैसे ऐसे करप्शन और स्कैम में शामिल हैं।"
Advertisement
भगवंत मान के OSD भ्रष्टाचार का आरोप
पात्रा की यह टिप्पणी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद आई है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर सिंह घुमन और दूसरे लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच करने को कहा गया था। ED के आरोपों के मुताबिक, कुछ लोग भ्रष्ट कामों में शामिल थे और उन्होंने सरकारी ट्रांसफर, पोस्टिंग और सरकारी खरीद कॉन्ट्रैक्ट को गलत तरीके से प्रभावित किया।
कानून व्यवस्था चरमरा गई है, पिछले 48 घंटों में, 4 मर्डर
पंजाब में कानून-व्यवस्था पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा "जब से AAP सरकार सत्ता में आई है, हमने पंजाब में कानून और व्यवस्था देखी है। पिछले 48 घंटों में, 4 मर्डर हुए हैं। कल, पंजाब में एक जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट, मैड संधू की शाम करीब 6 बजे हत्या कर दी गई।
Advertisement
लुधियाना में 48 घंटों के अंदर तीन मर्डर हुए। मारे गए लोगों में एक पूर्व सरपंच भी था। अगर यह BJP शासित राज्य में हुआ होता, तो अरविंद केजरीवाल एक रैली निकालते। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते और सरकार को हटाने की मांग करते। अरविंद केजरीवाल और AAP की यह दोहरी बात नहीं चलेगी।'