'अनंत सिंह के चुनाव में कई तरह के दुष्प्रचार होने लगे, क्रिया की प्रतिक्रिया तो होगी...', अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर ललन सिंह का धमाका

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना ग्रेजुएट सीट को लेकर जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई हैं, जहां उन्होंने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
anant singh and Neeraj kumar controversy lalan singh
'क्रिया की प्रतिक्रिया तो होगी' अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान | Image: X

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना ग्रेजुएट सीट को लेकर जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ही नेताओं के विवाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एंट्री हो गई हैं। इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद  केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने अनंत सिंह से मुलाकात कर बातचीत की है।

अनंत सिंह से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह ने अपनी पूरी बात सामने रखी। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह इस बात पर सहमत हो गए कि जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी नहीं करेंगे। पार्टी के साथ थे, पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी।

क्रिया हुई है तो प्रतिक्रिया भी होगी-ललन सिंह

सोमवार 5 अक्टूबर, 2026 को पटना एयरपोर्ट पर वे मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि 'अब कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी। ताली एक हाथ से तो नहीं बजती है। दोनों हाथों को सटाना पड़ता है, तो जब उनके (अनंत सिंह) खिलाफ प्रचार हो रहा था, तो उस समय पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी। उस समय पार्टी को पहल करनी चाहिए था। प्रदेश की पार्टी से चूक हुई। उस समय उन्होंने पहल नहीं की।'

सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस समय अनंत सिंह खड़ा थे

ललन सिंह ने आगे कहा कि 'मैंने आज अनंत सिंह से बात की है और उनके भी कुछ मुद्दे हैं और शिकायते हैं। उनका ये कहना है कि  जब सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था उस समय JDU के कई नेताओं ने उनसे आग्रह किया था और उन्होंने सरकार का समर्थन किया था उन्होंने इसलिए समर्थन किया था क्योंकि वो नीतीश जी का सम्मान करते हैं तो उन्हें लगा नीतीश जी की सरकार जानी  नहीं चाहिए इसलिए उन्होंने समर्थन किया।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि 'जब वो नीतीश जी से मिलने गए तो नीतीश जी ने उनसे कहा कि आप ही मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़िए, फिर वह चुनाव लड़े और जब वह चुनाव लड़े तो उनके चुनाव में भी कई तरह की बातें होने लगी। अब कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी। तो जब उनके खिलाफ प्रचार हो रहा था। तो उस समय पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी।'

मैंने एक-एक शिकायत पार्टी के सामने रख दी

मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने आगे कहा 'अब जब बैठक बुलाई गई उस बैठक मैं भी गया था और मैंने एक-एक शिकायत पार्टी के सामने रख दी....जब मेरी उम्मीदवारी के विरोध में लोग थे तो पार्टी का अनुशासन खत्म हो गया। इसलिए हम उनके लिए वोट नहीं मांगेंगे और फिर भी आग्रह किया है कि आप कोई सार्वजनिक बयान अब नहीं देंगे। जिस पर वो सहमत हुए हैं। हम पार्टी के साथ थे, पार्टी के साथ हैं और रहेंगे।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की जारी की सूची, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत कौन-कौन शामिल? देखें LIST

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड