BREAKING: यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की जारी की सूची, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत कौन-कौन शामिल? देखें LIST

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने 8 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Releases List of 8 Candidates for Upcoming Rajya Sabha Elections
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की जारी की सूची, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत कौन-कौन शामिल? देखें LIST | Image: X

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने 8 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।  पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है। BJP ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सूची में जगह नहीं मिली है।

बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है। 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला है। रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास और हरदीप सिंह पुरी जैसे नेताओं का नाम चल रहा था। श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं। श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं।


ये हैं वो 8 उम्‍मीदवार

धर्मपाल सिंह

राधाकांत ओझा

प्रकाश पाल

Advertisement

विद्यासागर सोनकर

गोपी कृष्ण पाण्डेय

Advertisement

प्रियंका सिंह रावत

राम प्रताप सिंह चौहान

श्रुति गंगवार
 

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर ली है। अपने प्रत्याशियों के चयन के जरिए भाजपा वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों का संदेश भी देने की कोशिश कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, कहा- हम फैसले पलट सकते हैं अगर...

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड