'औरंगजेब और तेजस्वी यादव में...', रोहिणी आचार्य के आरोप के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लालू परिवार पर कसा तंज, राहुल गांंधी को भी दी सलाह

लालू परिवार के झगड़े को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, सामाजिक न्याय का योद्धा ने अपने घर को तहस नहस कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey statement on Rohini Acharya allegations tejashwi yadav
सांसद निशिकांत दुबे ने लालू परिवार पर कसा तंज | Image: ANI/Republic

RJD के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव की घर की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों ने जरिए परिवार के अंदर की कलह को दुनिया को सामने लाकर रख गिए। उन्होंने तेजस्वी और उनके करीबियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी के आरोपों के बाद लालू यादव एक बार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। पूरे विवाद पर सियासी गलियारों से भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लालू यादव पर हमला बोला है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद RJD सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के परिवार में जंग शुरू हो गया है। हार को लेकर सिर फुटव्वल जारी है। रोहिणी आचार्य के अचानक राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से दूरी बनाने के ऐलान पर बिहार की सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने खुलकर तेजस्वी के करीबी संजय यादव, और रमीज नेमत पर कई गंभीर आरोप लगाए,जिसके बाद सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई।

निशिकांत दुबे ने तेजस्वी पर साधा निशाना

लालू परिवार में मचे क्लेश पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने X पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट कर लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने एक पोस्ट में तेजस्वी की तुलना औरंगजेब से कर दी। लिखा-औरंगजेब और तेजस्वी यादव में क्या समानता है?

पूत कपूत तो का धन संचय-निशिकांत दुबे

वहीं, रोहिणी के नए पोस्ट को शेयर कर निशिकांत दुबे ने लिखा है, यह है तेजस्वी यादव जी का सच। पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय। सामाजिक न्याय का योद्धा ने अपने घर को तहस नहस कर दिया।

Advertisement

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दी सलाह

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने बिहार में हार पर समीक्षा करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा,समीक्षा आपको 2010 की भी करनी चाहिए जब बिहार में मनमोहन सिंह जी ने EVM से तथा @ECISVEEP चुनाव आयोग ने SIR कर हमारे गठबंधन को 206 सीट दिलवाया था । @RahulGandhi जी नाच ना जाने आंगन टेढ़ा

यह भी पढ़े: 'रोहिणी मेरी बहन जैसी, मैं भी...', लालू परिवार में क्लेश पर बोले चिराग
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड