महाराष्ट्र: BJP विधायक ने वधावन बंदरगाह का नाम सावरकर के नाम पर रखने की मांग की

विधायक निरंजन दावखरे ने महाराष्ट्र के पालघर में स्थित वधावन बंदरगाह का नाम स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखने की मांग की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MLA Niranjan Davkhare
बीजेपी विधायक निरंजन दावखरे | Image: Facebook

Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक निरंजन दावखरे ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित वधावन बंदरगाह का नाम स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखने की मांग की। इस बंदरगाह का निर्माण कार्य अभी जारी है।

विधान परिषद के सदस्य ने यहां एक विज्ञप्ति में दावा किया कि जिला योजना समिति की बैठक में उनके प्रस्ताव को ‘सकारात्मक प्रतिक्रिया’ मिली। बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के वन मंत्री और पालघर के संरक्षक मंत्री गणेश नाइक ने की।

दावखरे ने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया, जिसमें आग में झुलसने वाले लोगों के विशेष उपचार के लिए निर्मित ‘मैनर बर्न सेंटर’ भी शामिल है, जो चिकित्सा अधिकारियों की कमी के कारण बंद पड़ा है। उन्होंने दहानू के मलयान में जिला परिषद मराठी स्कूल में शौचालयों की मरम्मत की आवश्यकता की भी बात की।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'जयराम रमेश को खुजली बहुत आती है', राज्यसभा में सिंधिया ने क्यों ऐसा कहा

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड