Saughat-e-Modi: 32 लाख मुसलमानों को BJP देगी ईद का तोहफा, क्या है 'सौगात-ए-मोदी योजाना'? जिसके तहत मिलेगी किट

'सौगात-ए-मोदी' योजना BJP द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसका लक्ष्य मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना और राजनीतिक समर्थन जुटाना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Minority Morcha distribute Saugat-e-Modi kits to 32 lakh poor Muslims Eid 2025
क्या है 'सौगात-ए-मोदी योजाना'? | Image: X

Saugat-e-Modi kits : अल्पसंख्यकों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा ने नया दांव खेला है। BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में ईद से पहले 32 लाख लोगों को सौगात-ए-मोदी की किट देंगे। BJP की इस योजना का फोकस बिहार विधानसभा चुनाव और मुस्लिम मतदाता है।

दिल्ली के निजामुद्दीन से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंगलवार को इस अभियान की शुरू हो गई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी कठिनाई के ईद का त्योहार मना सकें। अभियान के तहत, 32,000 अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए देश भर की 32,000 मस्जिदों के साथ सहयोग करेंगे। BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अभियान को लेकर कहा कि "रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज और भारतीय नव वर्ष जैसे अवसरों के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचेगा।" उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

क्या है 'सौगात-ए-मोदी' किट?

सौगात-ए-मोदी योजना BJP द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है जिसका लक्ष्य मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना और राजनीतिक समर्थन जुटाना है। BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से दी जाने वाली 'सौगात-ए-मोदी' किट में खाने-पीने का सामान होगा। घर की महिला मुखिया के लिए एक सूट का कपड़ा होगा। ईद के लिए सभी जरूरी सामान सोया, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, बेसन और दूध के पैकेट होंगे। जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इसी तरह बैसाखी और गुड फ्राइडे के लिए जरूरी सामान बांटने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए BJP मोर्चा के 32,000 कार्यकर्ता 100-100 घरों में जाएंगे। इस तरह 32 लाख घरों तक पहुंचकर 'सौगात-ए-मोदी' बांटी जाएगी।

किट पर कितना आएगा खर्च?

यह अभियान खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें रमजान और ईद के मौके पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस अभियान के तहत BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की योजना 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने और 3 हजार मस्जिदों के साथ सहयोग करने की है। सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत बांटे जाने वाली इन किट में कई तरह की चीजें होंगी। खाने-पीने के सामान के साथ-साथ किट में कपड़े, सेंवई, खजूर, सूखे मेवे और चीनी भी शामिल होगी। महिलाओं के लिए सूट और पुरुषों की के लिए कुर्ता-पायजामा होगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हर किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। जिसका खर्च अल्पसंख्यक मोर्चा उठा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Sambhal: जेल में जफर अली को जान का खतरा, नहीं मिल रही दवा- बड़े भाई ताहिर का दावा, कलमबंद हड़ताल का कर दिया ऐलान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड