महिला सुरक्षा के मुद्दे पर BJP ने ममता सरकार को घेरा, कहा- पाकिस्तान, अफगानिस्तान की तरह कहा जा रहा आप रात में काम...

BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा- पश्चिम बंगाल में महिलाओं के बारे में काम करने को लेकर मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) की सोच कितनी खराब है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agnimitra Paul/ CM mamata banerjee
अग्निमित्रा पॉल/ ममता बनर्जी | Image: ANI

West Bengal Liquor Bar : पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने संबंधी विधेयक पारित होने के बाद BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, न कि उन्हें रात में काम न करने की सलाह देनी चाहिए। 

BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने राज्य सरकार की नीति की तुलना पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से करते हुए कहा कि महिलाओं को रोकने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। इसके बाद अग्निमिता आगे बोलती है कि, पश्चिम बंगाल में महिलाओं के बारे में काम करने को लेकर इनकी सोच कितनी खराब है। 

महिलाओं को कहते हैं रात में काम पर न जाएं- BJP नेता

BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा- 'मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) बोल रही हैं कि महिलाएं रात के समय काम नहीं करेंगी क्योंकि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जहां एक महिला मुख्यमंत्री को कहना चाहिए कि हम जरूर काम करेंगे, ज्यादा पुलिसबल तैनात करेंगे, CCTV ठीक कराएंगे। ये न कहकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की तरह महिलाओं से कहा जा रहा है कि आप रात के समय काम पर न जाएं।'

महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति, कानून पास

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने एक नया कानून पास किया है। यह कानून महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देता है। पहले यह नियम नहीं था। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में पश्चिम बंगाल वित्त विधेयक 2025 पेश किया। इस बिल में बंगाल आबकारी अधिनियम 1909 में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का मकसद 'ओएन' श्रेणी की शराब की दुकानों में महिलाओं के रोजगार पर लगी रोक को हटाना है। सरकार का कहना है कि यह रोक भेदभावपूर्ण थी। 'ओएफ' श्रेणी की दुकानों से लोग शराब खरीदते हैं। 'ओएन' श्रेणी की दुकानों में बैठकर शराब पी जा सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'लेडी मैकबेथ' से भी घाघ निकली मुस्कान... प्रेमी संग पति के किए कई टुकड़े

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड