अपडेटेड 19 October 2025 at 12:48 IST

'कुछ लोगों के दिल जल रहे...', अखिलेश यादव के 'क्रिसमस से सीखने' वाले बयान पर भड़के BJP नेता, यूं किया पलटवार

BJP on Akhilesh Yadav statement: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सनातन के खिलाफ इस सिंडिकेट की सनक समय-समय पर दिखाई पड़ती है। दीप जलने पर दिल जल रहे हैं, तो उसे पर क्या कर सकते हैं?

Follow : Google News Icon  
BJP Leaders on Akhilesh Yadav Statement
BJP Leaders on Akhilesh Yadav Statement | Image: ANI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

BJP on Akhilesh Yadav Statement: दिवाली और क्रिसमस की तुलना करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर उन्हें जमकर घेरा है। पार्टी ने उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने हालिया बयान में दीये और मोमबत्ती को फिजूलखर्ची बताया है और क्रिसमस से सीखने की सलाह दे डाली। उनके इसी बयान पर बवाल बचा।

अखिलेश के बयान पर क्या बोले BJP नेता? 

BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उनके बयान पर निशाना साथा। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि देश के लोग दीपावली पर दीप जला रहे हैं और कुछ लोगों के दिल जल रहे हैं। कभी-कभी हड़बड़ी में चौतरफा गड़बड़ी कर जाते हैं। हर त्योहार का, हर पर्व का अपना महत्व होता है। हमारे देश के लिए दीपावली का एक बहुत बड़ा महत्व है। देश की संस्कृति और संस्कार इतिहास से इसका महत्व जुड़ा हुआ है। इसको नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि सनातन के खिलाफ इस सिंडिकेट की सनक समय-समय पर दिखाई पड़ती है। दीप जलने पर दिल जल रहे हैं, तो उसे पर क्या कर सकते हैं?

Advertisement

शहजाद पूनावाला ने भी साधा निशाना

वहीं, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा, "जिन लोगों का राजनीतिक इतिहास अयोध्या को अंधकार में रखने का है। राम मंदिर मामले को लटकाने, अटकाने, भटकाने का है। जिन लोगों ने तो गर्व मनाया था कि रामभक्तों पर गोलियां चली। आज जब अयोध्या को दीपों से सजाया जाएगा। दुल्हन की तरह अयोध्या हर साल योगी सरकार आने के बाद जगमगाती है, तो उसका विरोध भी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम कर रहा है।"

पूनावाला ने आगे कहा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने सनातन को बीमारी कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने राम जी के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को नाच-गाना कहा, ये वही लोग हैं जो हिंदू-टेरर कहते हैं। इन लोगों ने जब सैफई उत्सव मनाया और उसमें हजारों करोड़ खर्च कर दिए, जिससे किसी का भला नहीं हुआ तब तो वो बहुत अच्छा था। आज जब अयोध्या में दीप और मोमबत्तियां लगाई जाएगी, जब छोटे-छोटे काम करने वालों लोगों के बनाए गए दीपों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि उनकी भी आमदनी हो, उनके घर में भी दीया जल सके। ऐसे लोगों का भी विरोध करने का काम सनातन विरोधी इकोसिस्टम है।"

Advertisement

क्या कहा था अखिलेश यादव ने? 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धनतेरस (18 अक्टूबर) के दिन कहा, "मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन मैं भगवान राम के नाम पर सुझाव जरूर दूंगा। उन्होंने कहा, "देखिए दुनिया में क्रिसमस के समय पूरे शहर जगमगा जाते हैं और महीनों जगमगाकर रखते हैं वो लोग। उन्हीं से सिख लो, बस।" सपा प्रमुख ने आगे कहा, "क्यों खर्चा करना दीयों का, मोमबत्ती का, बार-बार। हम इस सरकार से क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं? इस सरकार को हटाइए, बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग।"

यह भी पढ़ें: Bihar Election: 'चुनाव में नमक हराम के वोट की जरूरत नहीं...' गिरिराज सिंह ने रैली में क्यों कहा ऐसा?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 12:48 IST