'तुम्हारे बाप ने शंभा जी महाराज पर अत्याचार किया, औरंगजेब की कब्र उखाड़ कर फेंक दीजिए...',अबू आजमी पर जमकर भड़कीं नवनीत राणा

नवनीत राणा ने अबू आजमी के बयान पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'हम लोगों ने तो इतिहास पढ़ा है पर जिन्होंने पढ़ा नहीं है न...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब को महान बताए जाने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी तूफान आ गया और अबू आजमी को आखिरकार अपना बयान वापस लेना पड़ा। वहीं बीजेपी नेता नवनीत राणा ने अबू आजमी का नाम लिए बिना उनपर जमकर हमला बोला है। अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र सरकार से इस बात की अपील भी कर दी है कि जैसे औरंगाबाद का नाम बदलकर शंभा जी महाराज रख दिया गया है वैसे औरंगाबाद से औरंगजेब की कब्र को भी उखाड़कर फेंक देनी चाहिए।


पूर्व सांसद ने अबू आजमी का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा, 'कल एक विधायक ने महाराष्ट्र में एक स्टेटमेंट दिया कि औरंगजेब ने राजा होते हुए बहुत अच्छा प्रशासन चलाया, बहुत अच्छी सेवाएं दी तो उनको मैं याद दिलाना चाहती हूं कि जिस महाराष्ट्र में आप विधायक बनकर विधानमंडल में जाकर जो पांच-पांच साल बैठते हैं न उस महाराष्ट्र के राजा श्री छत्रपति महाराज शिवाजी और शंभाजी महाराज थे। तुम्हारे बाप ने... शो काल्ड बाप औरंगजेब, जिसने हमारे शंभा जी महाराज पर इतना अत्याचार किया था।'


महाराष्ट्र सरकार से अपील जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंके

नवनीत राणा ने अबू आजमी के बयान पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'हम लोगों ने तो इतिहास पढ़ा है पर जिन्होंने पढ़ा नहीं है न... तुम जैसे लोगों को जाकर के थिएटर में छावा पिक्चर देखनी चाहिए कि तुम्हारे बाप ने हमारे भगवान शंभाजी महाराज के साथ क्या किया था? मैं इतना ही बोलना चाहूंगी और महाराष्ट्र सरकार से ये विनती करूंगी कि जिस तरह से औरंगाबाद का नाम बदलकर हमारे भगवान के नाम पर शंभाजी महाराज रखा है। जल्द से जल्द जो कब्र औरंगाबाद में औरंगजेब की है वो उखाड़कर फेंक दीजिए और जिसे वो कब्र बहुत प्यारी है वो उसे अपने घर में सजा ले।'


अबू आजमी पहले बयान पर अड़े फिर कैसे नरम पड़े तेवर?

महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने सोमवार (3 मार्च) को औरंगजेब को महान बताकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ये देशद्रोही बयान है और इस पर अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद भी अबू आजमी ने ढीठाई दिखाते हुए कहा था कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। हालांकि बाद में महाराष्ट्र में दो जगहों पर अबू आजमी के इस बयान पर FIR दर्ज करवा दी गई और चौतरफा घिर जाने के बाद अगले दिन यानि कि मंगलवार (4 मार्च) को अबू आजमी अपने बयान से पीछे हट गए और बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि अगर इससे कोई हर्ट हुआ है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः औरंगजेब की तारीफ पर देश में सियासी तूफान के बाद अबू आजमी का यू-टर्न

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड