‘आप क्यों डरे हैं? अफवाहें फैला रहे हैं?’, ED की छापेमारी को लेकर राहुल के दावे पर BJP का निशाना

BJP नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे नाटक से लोगों की कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi
राहुल के बयान पर बीजेपी का हमला | Image: PTI

BJP on Rahul Gandhi Statement: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बारे में अफवाह फैला रहे हैं ताकि जनता की सहानुभूति हासिल की जा सके।

इसके पहले दिन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि संसद में ‘चक्रव्यूह’ वाला भाषण देने के बाद उनके खिलाफ ईडी के छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।

नागपुर जिला योजना समिति की एक बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री बावनकुले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ऐसे नाटक से लोगों की कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी।

कांग्रेस सांसद के पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, ‘‘आप क्यों डर रहे हैं? आप अफवाहें क्यों फैला रहे हैं... यह सब सहानुभूति हासिल करने के लिए किया जा रहा है। राहुल गांधी जी अपनी छवि चमकाने, लोगों की सहानुभूति पाने और मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) के खिलाफ कोई कहानी गढ़ने के लिए नाटक कर रहे हैं।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय...', 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीत पर CM योगी ने इस तरह से दी बधाई

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड