'वक्फ मामले पर राहुल और प्रियंका की चुप्पी से...', ईसाई कांग्रेस नेता के इस्तीफा देने पर BJP नेता ने कसा तंज

केरल की ईसाई नेता बेनी पेरुवन्थनम ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के वक्फ संशोधन बिल पर इस लचर रवैये के चलते दुखी होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit-Malviya-Rahul-Gandhi-Priyanka-Gandhi
'वक्फ मामले पर राहुल और प्रियंका की चुप्पी से...', ईसाई कांग्रेस नेता के इस्तीफा देने पर BJP नेता ने कसा तंज | Image: ANI / PTI

Amit Malviya Taunt on Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi : वक्फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद शनिवार (5 अप्रैल) को देर रात वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई।  अब ये कानून बन गया है। वक्फ संशोधन विधेयक को जब लोकसभा में चर्चा के लिए पेश किया गया तो विपक्षी नेताओं ने तो जमकर विरोध किया लेकिन इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सदन से गायब रहीं। चूंकि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद बनकर आई हैं और वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की बहुत आबादी है जिनके वोटों के दम पर प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं रायबरेली से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सदन में मौजूद रहने के बावजूद बिल पर कुछ भी नहीं बोले। अब वक्फ संशोधन विधेयक पर प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति और राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर केरल की ईसाई कांग्रेस नेता ने इस्तीफा दे दिया है जिसको लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसा है।  

केरल की ईसाई नेता बेनी पेरुवन्थनम ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के वक्फ संशोधन बिल पर इस लचर रवैये के चलते दुखी होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी नेता और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जोरदार तंज कसा। बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कांग्रेस  केरल की मुस्लिम बहुल लोकसभा सीट वायनाड से सांसद प्रियंका वाड्रा वक्फ संशोधन पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहीं। जब वह फिर से अपने मतदाताओं से वोट मांगेंगी तो वह उन्हें क्या मुंह दिखाएंगी? इस सीट से पहले राहुल गांधी चुने गए थे, जिन्होंने भी विधेयक पर कुछ नहीं कहा।'

हिन्दुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है कांग्रेस

BJP नेता इतने पर ही चुप नहीं हुए और उन्होंने हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'केरल के एक ईसाई नेता बेनी पेरुवन्थनम ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर पार्टी के रुख से असंतुष्टि का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा की है। कांग्रेस, जो खुद को अल्पसंख्यकों की चैंपियन मानती है, ने मुसलमानों और ईसाइयों दोनों को निराश किया है - हिंदुओं की तो बात ही छोड़िए, जिन्हें वे वैसे भी दूसरे दर्जे के नागरिक मानते हैं।'


वक्फ संशोधन बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, बना कानून

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 अब कानून बन गया है। सदन के दोनों सदनों में पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही ये बिल अब कानून बन गया है। लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर लंबी चर्चा हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद अब वक्फ बिल कानून बन गया है। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े। अगले दिन बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। यहां भी लंबी और सार्थक चर्चा के बाद रात करीब 2:50 बजे बिल को पास कर दिया गया। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'मान को केजरीवाल से खतरा', दावे में कितना दम, सच में बदली पंजाब की हवा?

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड