यमुना में नहाने से बिगड़ी वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत, शाजिया इल्मी ने AAP से मांगा यमुना सफाई का हिसाब

यमुना नदी में डुबकी लगाने के दो दिनों बाद ही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ गई। शाजिया इल्मी ने AAP से यमुना सफाई का हिसाब मांगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virendra Sachdeva and Shazia ilmi
यमुना में डुबकी लगाने के बाद वीरेंद्र सचदेवा हुई बीमार | Image: PTI

Delhi BJP :  दिल्ली में यमुना नदी की दशा बेदद खराब है। हर साल ठंड के समय में यमुना नदी में सफेद जहरीले झाग बनने लगते हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। बीते दिन  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ( Virendra Sachdeva) प्रदूषण के मुद्दे पर एएपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए यमुना नदी में डुबकी लगाई। इस बीच भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने जानकारी दी है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की तबीयत खराब हो गई। वहीं उन्होंने आप पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की सेहत को लेकर कहा, “वीरेंद्र सचदेवा बीमार हो गए हैं। दो दिन पहले यमुना नदी में उन्होंने डुबकी लगाई थी। ये जाहिर करने के लिए कि क्या यमुना की क्या स्थिति है। अपनी जान को जोखिम में डालकर यमुना का प्रदूषण उजागर करने के लिए, वहां की क्या बदहाली है, छठ पर्व से पहले वहां पर क्या हालत है, उन्होंने ऐसा किया।”

दवाई लेने पर नहीं ठीक हुई हालत

उन्हें स्किन में एलर्जी की हो गई। सचदेवा ने पहले ही आरएमएल अस्पताल में दवा ली थी, लेकिन दो दिनों के उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इस कारण, शनिवार को उन्हें फिर से अस्पताल जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।

कहां गए 3 हजार करोड़ रुपये?: शाजिया इल्मी

AAP को घेरते हुए उन्होंने आगे कहा कि 48 घंटों में उनकी हालत देखिये, सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ये दिल्लीवासियों की सेहत का मुद्दा है। कहां गए वो 3 हजार करोड़ रुपये? वो सारा पैसा दिल्ली के लोगों और यमुना नदी के लिए था। वीरेंद्र भाई की बुरी हालत है, उनके लिए प्रार्थना करती हूं।

Advertisement

सीएम आतिशी और केजरीवाल को दी थी चुनौती

वीरेंद्र सचदेवा यमुना नदी के किनारे इंतजार करते हुए एएपी नेताओं मुख्यमंत्री आतिशी और एएपी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नदी की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए चुनौती भी दी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने रेड कार्पेट इसलिए लगाया है क्योंकि शीश महल में रहने वाले लोगों को रेड कार्पेट की आदत हो जाती है, क्योंकि वे शाही लोग हैं। हमने दो कुर्सियां लगाई हैं, क्योंकि ये परंपरा आतिशी ने ही शुरू की थी, इसलिए अगर वे आती हैं तो उन्हें दो कुर्सियों की जरूरत पड़ेगी। अगर अरविंद केजरीवाल आएंगे तो हमें खुशी होगी। हालांकि वे जमानत पर हैं, लेकिन वे सीएम थे।

इसे भी पढ़ें: इरफान अंसारी मामले में शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP , अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड