'बच्ची के साथ मारपीट, फिर यौन शोषण...', झारखंड में कांग्रेस MLA पर लगे आरोपों पर BJP हमलावर, राहुल-सोनिया गांधी की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bansuri Swaraj
बांसुरी स्वराज | Image: ANI

Bansuri Swaraj: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक 14 साल की आदिवासी लड़की ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि वो हैरान हैं कि 'स्मैश द पेट्रियार्की' जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सभी इतने संवेदनशील मामले पर मौन साधे हैं।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का कहा कि कांग्रेस शक्ति स्वरूप नारी का अपमान बार-बार कर रही है। कल भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती भी है, जनजातीय गौरव दिवस भी है। बहुत शर्मसार करने वाली बात है कि कांग्रेस के विधायक झारखंड से भूषण बाड़ा ने एक मात्र 14 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, ऐसे बहुत गंभीर आरोप आ रहे हैं। यहां तक कि जांच एजेंसियों ने POCSO के तहत एक FIR भी दर्ज की है।

विधायक पर आत्मा को कचोटने वाले आरोप- बांसुरी 

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अगर आरोप देखे जाए तो आत्मा को कचोटने वाले हैं। आरोप ये हैं कि विधायक ने उस मासूम बच्ची को शिक्षा का झांसा दिया, एक बेहतर जिंदगी का झांसा दिया और ऐसे झूठे वादे पर उसको लाकर घर के काम करवाए, उसके साथ मारपीट की और बाद में यौन शोषण के भी आरोप आए हैं। 

'राहुल-प्रियंका सोनिया गांधी कब तक मौन रहेंगे?'

बांसुरी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि 'स्मैश द पेट्रियार्की' जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उनके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सब के सब चुप्पी साधे हुए हैं। बांसुरी ने कांग्रेस से पूछा कि आप कब तक मौन रहेंगे। क्या आपने अपने इस विधायक से कोई भी सवाल किया है? क्या आपने इनसे जवाबदेही ली है? नहीं।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

झारखंड में सरकारी आवास पर नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सिमडेगा जिले की रहने वाली लड़की ने धुर्वा थाने में दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भूषण बाड़ा ने पांच अगस्त को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, उसे पहले सिमडेगा में विधायक आवास पर रखा गया और फिर वहां से रांची लाया गया। इन दोनों ही जगहों पर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Advertisement

वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है। विधायक ने कहा कि यह उनकी छवि धूमिल करने के मकसद से रची गई एक साजिश है। 

यह भी पढ़ें: नागपुर में पार्किंग को लेकर विवाद, दुकानदार पर तलवार तानकर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO हुआ वायरल

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड