नागपुर में पार्किंग को लेकर विवाद, दुकानदार पर तलवार तानकर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO हुआ वायरल

नागपुर में एक युवक के दुकानदार को धमकाने का मामला सामने आया है। यहां उसने दुकानदार पर तलवार तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Nagpur: नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्डी पुलिस थाना अंतर्गत तेलीपुरा मार्केट में पार्किंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने सरेआम दुकानदार पर तलवार तान दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार, 13 नवंबर की रात का बताया जा रहा है। देर रात गाड़ी पार्किंग को लेकर एक स्थानीय निवासी और पड़ोसी दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली बहस एक बड़े विवाद में बदल गई।

तलवार तानकर दी जान से मारने की धमकी

गुस्से में आकर स्थानीय निवासी ने दुकानदार के सामने तलवार निकाल ली और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षों को समझाते दिखा शख्स

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक शख्स बढ़ते विवाद को रोकने के लिए लगातार बीच-बचाव कर रहा है। वह दोनों पक्षों को समझाने और माहौल को शांत करने की हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि, उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों ओर से बहस और विवाद लगातार जारी है।

Advertisement

पार्किंग विवाद में गोली मारकर हत्या

इससे पहले फरीदाबाद में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी ने सिंगापुर से आए एक व्यक्ति परमजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने कुल 14 राउंड फायरिंग की थी। गोली लगने के बाद परमजीत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: 'निजता की आड़ में देश के खिलाफ साजिश की इजाजत नहीं', राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड