अपडेटेड 2 October 2025 at 23:11 IST

'एक एजेंडा देश को बदनाम करना है, मगर भारत का लोकतंत्र ...', कोलंबिया में दिए राहुल गांधी के बयान पर बवाल, BJP ने याद दिलाया आपातकाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों को लेकर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका एक ही एजेंडा है विदेश जाकर भारत का अपमान करना।

Follow : Google News Icon  
Why Did Rahul Gandhi Draw Parallels Between India and China in His Colombia Speech?
कोलंबिया में दिए राहुल गांधी के बयान पर बवाल | Image: ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की निंदा की है, जिसके बाद उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर 'भारतीय लोकतंत्र पर व्यापक हमला; करने का आरोप लगाया, भारत की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं पर सवाल उठाए और देश की तुलना चीन से कर। उनकी इस टिप्पणी से सियासी भूचाल ला दिया। अब बीजेपी राहुल के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है।


भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा, "राहुल गांधी इस बात पर ठेका ले रखा हैं कि जब भी वे विदेश जाएंगे, भारत को बदनाम करेंगे। भारत के लोकतंत्र की चर्चा पूरी दुनिया में होती है, भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं लेकिन वे विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं।

राहुल का एजेंडा भारत को बदनाम करना-शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं और यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। लोकतंत्र को एक बार ही खतरा था, जब आपातकाल लगाया गया था और ये कांग्रेस के शासनकाल में लगा था। उस समय संविधान खतरे में आया था, देश खतरा था। मगर आज लोकतंत्र पूरी तरह से मजबूत है लेकिन राहुल गांधी एक एजेंडे के तहत भारत को बदनाम करना चाहते हैं जो कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है।"

यह भी पढ़ें:  "2 दिन मातोश्री में क्यों रखा बालासाहेब का शव?" रामदास कदम का बड़ा बयान

Advertisement

राहुल गांधी कोलंबिया में क्या बोला?

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया की यात्रा पर हैं, यहां उन्होंने मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ा खतरा भारत में लोकतंत्र पर हमला है क्योंकि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। भारत वास्तव में अपने सभी लोगों के बीच एक संवाद है और विभिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों के लिए जगह की आवश्यकता होती है। और उस जगह को बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है और वर्तमान में भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है।'

यह भी पढ़ें: 'भारत में लोकतंत्र नहीं, लोगों को बोलने का अधिकार नहीं...', राहुल गांधी के बयान पर फूटा BJP का गुस्सा; रविशंकर प्रसाद बोले- शर्म आनी चाहिए

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 23:11 IST