स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में हमलावर हुई बीजेपी, सचदेवा बोले- विभव कुमार को किसने उकसाया? जांच हो

संजय सिंह के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virendra Sachdeva
वीरेंद्र सचदेवा | Image: PTI

Swati Maliwal Misbehavior Case : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल के पीए  विभव कुमार ने बदसलूकी की थी। आप सांसद संजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है।

संजय सिंह के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विभव कुमार को उकसाया किसने? इन तथ्यों की जांच होनी चाहिए।

ऐसे दोषियों को छोड़ना नहीं चाहिए- वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि स्वाति मालीवाल चुप हैं। जहां तक उनके स्वभाव की बात है तो वे प्रखर हैं, बोलती हैं, अगर वे चुप हैं तो समझ लीजिए उन पर कितना दबाव होगा। देश में अगर किसी भी महिला के साथ अभद्रता होती है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे दोषियों को छोड़ना नहीं चाहिए।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का हमला

कपिल मिश्रा ने कहा- 'संजय सिंह ने मान लिया कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को CM हाउस में पीटा गया। केजरीवाल ने 31 घंटे तक इस मामले को दबाया। AAP का ये कहना कि केजरीवाल एक्शन लेंगे। ये बात ही फ्रॉड है। केजरीवाल कौन होते हैं एक्शन लेने वाले। एक्शन पुलिस लेगी। केजरीवाल के घर में अपराध हुआ। खुद स्वाति मालीवाल के मुताबिक अपराध केजरीवाल के कहने पर हुआ। अब एक्शन भी केजरीवाल लेंगे। केजरीवाल स्वाति को पिटवाने और अपराध को दबाने के दोषी हैं। 31 घंटे तक पुलिस को नहीं बताने के दोषी हैं।'

Advertisement

संजय सिंह ने दिया ये बयान

AAP नेता संजय सिंह ने कहा- 'कल सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल पंहुची थीं। वे ड्रॉइिंग रूम में इंतजार कर रही थीं। विभव कुमार ने उनके साथ बदतमीजी की है। अरविंद केजरीवाल इस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करती है। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से इस घटना को लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालीवाल  ने 112 नंबर पर पुलिस को भी दी। यह मामला संज्ञान में लिया गया है और इस पर कार्रवाई करेंगे।'

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल से मारपीट पर बड़ा खुलासा, विभव कुमार ने की थी बदसलूकी; संजय सिंह ने की पुष्टि

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड