BREAKING: दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बने हर्ष मल्होत्रा... हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में भी बदले गए प्रदेश अध्यक्ष; जाने किसे मिली कमान

बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए हैं। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें किसे कहां कि जिम्मेदारी दी गई? पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
बीजेपी ने बदले चार प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने बदले चार प्रदेश अध्यक्ष | Image: X

BJP New State Presidents: बीजेपी ने चार राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। बीजेपी ने इन बदलावों के जरिए आगामी चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। 

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष  

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।  
हरियाणा: अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष होंगी।  
पंजाब: सरदार केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब बीजेपी की कमान सौंपी गई है।  
त्रिपुरा: अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन है नए दिल्ली बीजेपी प्रदेश हर्ष मल्होत्रा?  

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा इस पद पर थे, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ये फैसला लिया।

हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद है। जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हर्ष मल्होत्रा ने 2012 में पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2024 में उन्होंने गौतम गंभीर की जगह पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

Advertisement
Union Minister Emphasises on the Proper Utilisation of CSR Funds; Most of  the CSR funds remains unutilised, says Harsh Malhotra - The CSR Journal
Delhi BJP President Harsh Malhotra/ PC : X

हरियाणा बीजोपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता कौन हैं?

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में मोहन लाल बडौली की जगह अब डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा बीजेपी की कमान सौंपी है। डॉ. अर्चना गुप्ता पानीपत जिले की रहने वाली हैं। वे पेशे से प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने पानीपत में पहली महिला जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2019 लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया और विधानसभा चुनाव में प्रमोद विज की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डॉ. अर्चना गुप्ता 20 जनवरी 1968 को समालखा में जन्मी, अर्चना गुप्ता ने 1994 में पीजीआई रोहतक से एमडी रेडियोलॉजी पूरी की। विश्व हिंदू परिषद और महिला मोर्चा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। परिवार की इच्छा के विरुद्ध उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और आज वो एक कामयाब नेता हैं और  बीजेपी को मजबूती दे रही हैं। 

Advertisement
BJP Haryana President Archana Gupta/ PC : X

अंदरूनी मजबूती के लिए बीजेपी ने बदले प्रदेश अध्यक्ष

ये बदलाव पार्टी के अंदरूनी मजबूती देगा, खास तौर पर दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा जैसे केंद्रीय मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए अध्यक्ष अब जल्द ही अपने-अपने राज्यों में टीम बनाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम शुरू करेंगे। ये फैसला ऐसे समय में आया है जब कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। बीजेपी इन बदलावों के जरिए सभी राज्यों में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: दुर्गाडी किले में बकरीद नमाज, मंदिर में 30 मिनट की रोक....

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड