Maharashtra: दुर्गाडी किले में बकरीद नमाज को लेकर हंगामा, पुलिस ने मंदिर में एंट्री पर लगाई 30 मिनट की रोक तो बाहर ही हनुमान चालीसा पढ़ने लगे भक्त

ठाणे के कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद नमाज के दौरान मंदिर में 30 मिनट तक एंट्री रोकने को लेकर विवाद हो गया। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bakrid Namaz Controversy: महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण में बकरीद के मौके पर दुर्गाडी किले के पास तनाव की स्थिति देखने को मिली। किले के परिसर में दुर्गा देवी का मंदिर और ईदगाह दोनों हैं। नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर में हिंदू भक्तों के प्रवेश पर करीब 30 मिनट की अस्थायी रोक लगाई गई थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

सामूहिक किया हनुमान चालीसा का पाठ 

हिंदू संगठनों, शिवसेना शिंदे गुट, बीजेपी और शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने इस रोक का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और मंदिर में प्रवेश की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पहले ही यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

दुर्गाडी किला ऐतिहासिक स्थल है जहां दुर्गा मंदिर और ईदगाह दोनों मौजूद हैं। हर साल बकरीद पर बड़े पैमाने पर मुस्लिम समुदाय यहां सामूहिक नमाज अदा करता है। प्रशासन सुरक्षा कारणों और शांति बनाए रखने के लिए नमाज के वक्त सीमित अवधि के लिए मंदिर की ओर आने-जाने पर पाबंदी लगाता रहा है। इस पर पिछले कई वर्षों से विवाद होता आ रहा है।

दुर्गाडी किले को लेकर कोर्ट ने सुनाया हुआ है फैसला

दिसंबर 2024 में कल्याण सिविल कोर्ट ने दुर्गाडी किले को महाराष्ट्र सरकार की संपत्ति बताया था और मुस्लिम ट्रस्ट के दावे को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद परिसर में धार्मिक गतिविधियों को लेकर तनाव जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, लेकिन राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड