अपडेटेड 12 March 2025 at 18:24 IST

Bihar: 'नीतीश को इस्तीफा दे देना चाहिए, राबड़ी जी की बिंदी पर भी इशारा करते हैं, वो नॉर्मल...', तेजस्वी का CM पर निशाना

Bihar: तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार बयान आ रहे हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Follow : Google News Icon  

Bihar: बिहार में सियासी हलचल देखकर ये समझा जा सकता है कि राजनीतिक दलों पर चुनावी खुमार चढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में दिए गए बयान के बाद से राष्ट्रीय जनता दल चौतरफा हमलावर है। पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला, वहीं अब तेजस्वी यादव ने भी जदयू सुप्रीमों पर निशाना साधा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "बार-बार सदन में इस तरह की बोली और हरकतें ये साफ दिखाता है कि ये नॉर्मल नहीं है। हमें लगता है कि नीतीश कुमार को खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लगातार घटनाएं हो रही है। वो सदन में भी बैठते हैं, तो तरह-तरह के इशारा करते रहते हैं। राबड़ी देवी को ही बिंदी लगाती हैं, तो उसपर इशारा करते हैं। मुख्यमंत्री इशारा करते हैं कि बिंदी क्यों लगाई है। हम तो चाह रहे हैं कि वो वीडियो सदन से निकलवाएं।"

लालू जी से नीतीश कुमार की कोई तुलना नहीं: तेजस्वी यादव

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले जो मंत्री रही हैं, शीला मंडल, उनकी बिंदी पर लगातार कमेंट किया। कोई भी टीका लगाता है, तो दो लोगों का सिर आपस में रगड़वाते हैं। ऐसी कितनी वीडियो आपलोगों ने देखी होगी। वो कहते हैं कि लालू जी को आपने बनाया। लालू जी से आपकी कोई तुलना ही नहीं हो सकती है। हमारे पिता 1977 में ही सांसद बन गए। नीतीश कुमार 1985 में पहली बार चुनाव जीते थे। 1977 और 1980 में दो बार हारे। और हमारे पिता तो 1977 में ही सांसद बन गए।

तेजस्वी के बयान पर ललन सिंह का पलटवार

वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, उन्हें कुछ ज्ञान नहीं है। जब नीतीश कुमार NDA का हिस्सा थे, तब वे मुख्यमंत्री थे। यह केवल गठबंधन था जो बदला, सरकार नहीं बदली थी। पहले भी नीतीश कुमार की सरकार थी और बाद में भी। नीतीश कुमार ने दो बार गठबंधन बदला और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्होंने गठबंधन बदलकर भूल की। केवल गठबंधन बदला था। क्या उससे पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं थे? तेजस्वी यादव सपने देख रहे हैं।"

Advertisement

दूसरी ओर जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया, उसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने तीखा सवाल करते हुए पूछा कि आखिर राबड़ी देवी ने महिलाओं के लिए किया क्या है? उन्होंने कहा, "वो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उन्हें अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। इस तरह की असंसदीय भाषा किसी को शोभा नहीं देती...मेरा उनसे सवाल है कि उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? उन्होंने(नीतीश कुमार) किसी भी तरह से महिलाओं को अपमानित नहीं किया है।"

इसे भी पढ़ें: Bihar: 'भांग पीकर आते हैं विधानसभा में, उनके घर की बहू-बेटी कपड़े...', CM नीतीश पर क्यों बरसीं राबड़ी देवी?

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 18:24 IST