अपडेटेड 12 March 2025 at 17:28 IST
Bihar: 'भांग पीकर आते हैं विधानसभा में, उनके घर की बहू-बेटी कपड़े...', CM नीतीश पर क्यों बरसीं राबड़ी देवी?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर RJD नेता राबड़ी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो विधानसभा में भांग पीकर आते हैं।
- भारत
- 3 min read

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों सियासी भूचाल आया हुआ है। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर राष्ट्रीय जनता दल का गुस्सा फूट रहा है। इसी कड़ी में राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ना केवल सीएम नीतीश पर हमलावर हुईं, बल्कि कई आरोप भी लगाए हैं।
राबड़ी देवी ने कहा, "वो भंगेरी हैं, भांग पीकर सदन में आते हैं। वो महिलाओं को कुछ भी बोलते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं... उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया... उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ भाजपा नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।"
सीएम नीतीश के कपड़े वाले बयान पर जमकर भड़कीं राबड़ी देवी
सीएम नीतीश के कपड़े वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था, हम पूछना चाहते हैं कि आपके घर की मां-बहन कपड़े पहनती थी या नहीं, या वो बिना कपड़े के ही रहती थीं? ये भारत सरकार और राज्य सरकार से पूछना चाहते हैं। क्या 2005 से पहले कोई कपड़े नहीं पहनता था? कोई काम नहीं हुआ है? फाइल उठाकर देखिए कि हमलोग क्या-क्या काम किए हैं।
केंद्र और राज्य सरकार पर बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा, "2005 से पैदा हुए हैं नीतीश कुमार? 20114 में पीएम पैदा हुए है? ऊपर से ये लोग टपक गए? क्या पहले कोई बाजार हाट नहीं करता था? व्यापार कैसे होता था? दो बार सदन में अपमानित किया गया। ऐसा मुख्यमंत्री होता है क्या? ये सिर्फ हमारा अपमान नहीं है, ये बिहार की हर महिला का आपमान है। महिला सिर्फ हम नहीं हैं, सभी महिलाएं एक बराबर हैं। इसलिए हमने उनका बहिष्कार किया।"
Advertisement
BJP समेत इन नेताओं पर राबड़ी देवी ने कान भरने का लगाया आरोप
भाजपा और जदयू के नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “उनके पीछे लगे हुए हैं कुछ लोग, जो उन्हें सिखाते हैं। वही पीछे-पीछे जाते हैं और उन्हें सिखाते हैं ऐसे बोलिए। ये भाजपा की गोद में हैं। भाजपा के लोग इनकी कान भरते हैं और इनकी पार्टी में तीन-चार आदमी हैं, ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी हैं, जो इन्हें सिखाते हैं। इन्हें अपने ही लोग बेइज्जत करते हैं। वही लोग सिखाते हैं कि ऐसी बातें बोलिए।”
इसे भी पढ़ें: Pakistan Train Hijack: बलूच विद्रोहियों ने पाक सरकार के सामने रखी शर्त, BLA ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 March 2025 at 17:24 IST