Bihar: तेजस्वी ने सिर पर डाली जालीदार टोपी तो उठा सियासी तूफान, BJP बोली- ये चुनावी हिंदू, सब जानते हैं...
BIHAR Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत जोरों पर है। चुनावी राज्य में तिलक और टोपी की सियासत देखने को मिल रही है।
- भारत
- 3 min read

BIHAR Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत जोरों पर है। चुनावी राज्य में तिलक और टोपी की सियासत देखने को मिल रही है। आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टियों के बहाने सियासत साधने में जुट गए हैं। लेकिन उनकी इस कोशिश पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, तेजस्वी यादव दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना करके सीधे इफ्तार पार्टी के लिए निकल लिए। जिसके बाद शुरु हो गया और विवाद की वजह बना माथे का तिलक जो मंदिर में तेजस्वी यादव के माथे पर था, लेकिन वो इफ्तार पार्टी के समय गायब हो गया और उसकी जगह जालीदार टोपी ने ले ली।
तेजस्वी यादव की आस्था कहां है, ये पूरा बिहार जानता है- मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी के तिलक हटाकर टोपी लगाने पर कहा कि जो सभी धर्मों का सम्मान करेगा वो किसी धर्म का अपमान नहीं करेगा। तेजस्वी यादव की आस्था कहां है, ये पूरा बिहार जानता है। ये लोग चुनावी हिन्दू बनते रहते हैं, लेकिन चुनावी हिन्दू को देश और बिहार अच्छी तरह से पहचानता है।
Advertisement
तेजस्वी यादव ने की मुस्लिमों को साधने की कोशिश
बता दें कि अब तक पटना में राबड़ी आवास पर होते आए दावत-ए इफ्तार के आयोजन से अलग राजद बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर इफ्तार पार्टी रख रही है। खासकर मिथिलाचंल पर इस बार राजद का फोकस है, जहां बीते 10 सालों में पार्टी की पकड़ बहुत कमजोर रही है। ऐसे में यहां सतही तौर पर जमीन मजबूत करने की कोशिश में राजद ने चुनावी को बढ़ती तपिश की बीच इस बार मिथिलांचल में इफ्तार पार्टी रखी, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल हुए। यहां मुस्लिमों को इस बात को याद कराने में तेजस्वी कतई पीछे नहीं रहे। इसका राजनीतिक पहलू ये है कि बिहार में मुस्लिम वोट बैंक बेहद अहम माना जाता है।
Advertisement
मुस्लिमों की ओर फोकस करते हुए अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा- 'जब भी हम और लालू यादव जी, इफ्तार करते थे तो बहुत हमारे मिथिलांचल के भाई पटना नहीं पहुंच पाते थे। इस वजह से लगा कि दरभंगा के जाले में भी इफ्तार का आयोजन हो, ताकि खुशियां बांट सकें।' अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के सिर पर जालीदार टोपी थी।
मंदिर में पूजा पाठ पर तेजस्वी ने क्या कहा?
दरभंगा दौरे के समय तेजस्वी यादव ने पिछले दिन प्राचीन देवी अहिल्या स्थान पर दर्शन किया। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया था और पुष्प-दीप अर्पित करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ किया। तेजस्वी यादव ने 'X' पर लिखा- ‘दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की। ऐसा मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने इसी स्थान पर देवी अहिल्या का उद्धार किया था। ये मंदिर माता सीता के जन्म स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है।’