माथे से तिलक हटाया, सिर पर जालीदार टोपी... इफ्तार के सहारे क्या तेजस्वी ने खेला 'पॉलिटिकल गेम'? बिहार में गरमाया मुद्दा

बिहार में चुनावी तपिश के बीच राजद ने मिथिलांचल में इफ्तार पार्टी रखी, जिसमें पिछले दिनों तेजस्वी यादव शामिल हुए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav Darbhanga IFTAR party
तेजस्वी यादव की दरभंगा में इफ्तार पार्टी. | Image: Video Grab

Tejashwi Yadav Iftar Party: बिहार के चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टियों के सहारे राजनीति साधने की कोशिश है। इसीलिए राजद के नेता तेजस्वी दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना करके सीधे इफ्तार पार्टी के लिए निकल लिए। विवाद इस बात को लेकर भी है कि मंदिर में तेजस्वी यादव के माथे पर जो टीका लगा था, वो इफ्तार पार्टी के समय गायब हो गया और उसकी जगह जालीदार टोपी ने ले ली। इससे बिहार की राजनीति में जोरदार उबाल है।

कुछ महीनों में ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। मसलन राज्य में उसके पहले ही चुनाव कराए जाने हैं। हालांकि इस चुनावी माहौल में तेजस्वी यादव की अलग राजनीति नजर आती है, क्योंकि राजद नेता इफ्तार पार्टी में जाते-जाते टीका भूल गए और टोपी पहन ली। तेजस्वी यादव ने यहां लोगों को संबोधित भी किया और कहा कि यहां इफ्तार का आयोजन हुआ है। रमजान के पाक महीने पर मुस्लिम भाइयों को हम शुभकामनाएं देते हैं।

तेजस्वी यादव ने की मुस्लिमों को साधने की कोशिश

अब तक पटना में राबड़ी आवास पर होते आए दावत-ए इफ्तार के आयोजन से अलग राजद बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर इफ्तार पार्टी रख रही है। खासकर मिथिलाचंल पर इस बार राजद का फोकस है, जहां बीते 10 सालों में पार्टी की पकड़ बहुत कमजोर रही है। ऐसे में यहां सतही तौर पर जमीन मजबूत करने की कोशिश में राजद ने चुनावी को बढ़ती तपिश की बीच इस बार मिथिलांचल में इफ्तार पार्टी रखी, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल हुए। यहां मुस्लिमों को इस बात को याद कराने में तेजस्वी कतई पीछे नहीं रहे। इसका राजनीतिक पहलू ये है कि बिहार में मुस्लिम वोट बैंक बेहद अहम माना जाता है।

मुस्लिमों की ओर फोकस करते हुए अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा- 'जब भी हम और लालू यादव जी, इफ्तार करते थे तो बहुत हमारे मिथिलांचल के भाई पटना नहीं पहुंच पाते थे। इस वजह से लगा कि दरभंगा के जाले में भी इफ्तार का आयोजन हो, ताकि खुशियां बांट सकें।' अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के सिर पर जालीदार टोपी थी।

Advertisement

तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में लूट... VIDEO

मंदिर में पूजा पाठ पर तेजस्वी ने क्या कहा?

दरभंगा दौरे के समय तेजस्वी यादव ने पिछले दिन प्राचीन देवी अहिल्या स्थान पर दर्शन किया। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया था और पुष्प-दीप अर्पित करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ किया। तेजस्वी यादव ने 'X' पर लिखा- ‘दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की। ऐसा मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने इसी स्थान पर देवी अहिल्या का उद्धार किया था। ये मंदिर माता सीता के जन्म स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है।’

यह भी पढ़ें: पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से हमला, स्टूडेंट का फटा सिर

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड