अपडेटेड 15 August 2024 at 18:26 IST
Bihar: प्रशांत किशोर ने जदयू और RJD पर साधा निशाना, कहा- राजनीति के अंतिम दौर में हैं नीतीश कुमार
प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमलावर रहे। आज एक बार फिर उन्होंने सूबे के दोनों नेताओं को निशाने पर लिया।
- भारत
- 3 min read

BIHAR: बिहार में 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, सियासी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वो लगातार जनसुराज यात्रा के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमलावर रहे। आज एक बार फिर उन्होंने सूबे के दोनों नेताओं को निशाने पर लिया।
सरकार किसकी रही हो लेकिन बिहार पिछड़ा ही रहा- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार देश का बीमारू राज्य नहीं था। बिहार देश के 10 बेहतर राज्यों में था। 65 के बाद जो गिरावट शुरू हुई वो थमने का नाम नहीं ले रही है। कई लोगों को लगता है कि लालू यादव ने बिहार को बर्बाद कर दिया। 1990 में ही जब लालू की सरकार बनी तब ही बिहार सबसे पिछड़ा राज्य था देश का, अब चाहें सरकार किसकी रही हो लेकिन बिहार पिछड़ा ही रहा।
Advertisement
नीतीश कुमार अपनी राजनीती के अंतिम दौर में हैं- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि किसको आप इस्टैब्लिश लीडर कहते हैं। बिहार में सबसे बड़े लीडर लालू और नीतीश कुमार हैं।भाजपा के नेता का कोई नाम ही नहीं है। लालू और नीतीश को एक चौथाई वोट भी बिहार ने नहीं दिया है। लालू यादव 1995 के बाद अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए। बिहार की राजनीती बंटी हुई है। नीतीश कुमार अपनी राजनीती के अंतिम दौर में हैं।ये उगता हुआ सूरज नहीं है। जदयू को जाती विशेष का कोई एक बड़ा वोट बैंक नहीं है।
Advertisement
पीके ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी खत्म हैं। 12 सीट जीतने पर आपको अगर मजबूती दिख रही है तो आप देखिये। आप अगर इसको उनका रिवाइवल मानते हैं तो ये आप देखिये। जब मैंने 5 सीट ना जीतने की बात कही थी तब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे।
लालू के लिए मुसलमान विशुद्ध रूप से केरोसिन का तेल- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव नेता बन गए। मुस्लिम लालू को वोट इसलिए दे रहा है क्यूंकि भाजपा को वोट दे नहीं सकता। आरजेडी ने पत्र लिखकर कहा है की आप दल छोड़कर जान सुराज में मत जाइये। जो लोग आरजेडी के अगुआ थे वो सारे लोग आज जान सुराज में हैं। लालू यादव के लिए मुसलमान विशुद्ध रूप से केरोसिन का तेल हैं, जल वो रहे हैं और फायदा लालू यादव का हो रहा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 18:26 IST