'अपने परिवार की लूट यात्रा पर बोलें तेजस्वी': सम्राट चौधरी

राजद नेता तेजस्वी यादव पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जुबानी हमला किया और अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Leader Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी | Image: Video Grab

Samrat Choudhary: दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय भाजपा अधिवेशन में हिस्सा ले तमाम नेताओं का पटना आगमन शुरू हो गया। पटना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को आड़े हाथों लिया। एक नेक सलाह भी दी।

राजद नेता तेजस्वी यादव 20 फरवरी को मुजफ्फरपुर से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे। जिसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सम्राट ने फैमिली का करप्शन दिलाया याद

सम्राट चौधरी ने कहा- पहले उनको लूट यात्रा निकालना था, बिहार में उनके परिवार ने भ्रष्टाचार किया। उन्हें पहले तो लूट यात्रा को बताना चाहिए कि कितना भ्रष्टाचार उन्होंने और उनके परिवार ने किया। इसके साथ ही उनसे जब 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि बिहार में तैयारी पूरी है...एनडीए सभी सीटें जीतेगी,  इस तरह की रूटीन बैठक लगातार भाजपा के द्वारा की ही जाती हैं।


400 सीटों के पार का दिया है मूल मंत्र

बता दें, दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक में देश भर से कई भाजपा नेता पहुंचे थे। यहां कुछ संकल्प लिए गए। जिसमें से एक 400 सीटों के पार का मूल मंत्र दिया गया। सम्राट चौधरी इसी को लेकर जीत का दावा करते दिखे।  बिहार में महागठबंधन के सरकार से अलग होने के बाद तेजस्वी की यह पहली जनसंपर्क यात्रा हो रही है। जिसमें वह जनता से सीधे रूबरू होंगे। ऐसे में इस रैली को सफल बनाने को लेकर राजद के तमाम बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- कमलनाथ पर सस्पेंस बरकरार, थामेंगे BJP का दामन या खेल रहे प्रेशर पॉलिटिक्स का खेला?

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड