बिहार में जंगलराज पर छिड़ा संग्राम, तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा तो मंगल पांडे ने किया पलटवार

बिहार में जंगलराज को लेकर अब संग्राम छिड़ गया है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा तो मंत्री मंगल पांडे ने पलटवार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mangal Pandey Tejashwi Yadav
मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार। | Image: @mangalpandeybjp/ANI

बिहार की सियासत में जंगलराज को लेकर संग्राम छिड़ गया है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बिहार में किस कदर अपराध चरम पर है। इस बीच अब राजनीतिक दल एक-दूसरे पर पर दोषारोपण करते नजर आ रहे हैं। बिहार ते पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जंगलराज को लेकर NDA सरकार को घेरा। अब इसपर भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री मंगलपांडे ने पूर्व डिप्टी सीएम पर पलटवार किया है।

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "जिस नेता (लालू प्रसाद यादव) के राज में अपराधियों ने तांडव मचाया, उनके जाने के 20 साल भी जनता नहीं भूली है। उन्होंने अपराधी मानसिकता के लोगों को लोकसभा का टिकट देने में कोताही नहीं बरती। जिस पार्टी ने राज्य में अपराधियों को संरक्षित किया, उस पार्टी के नेता को ऐसा बोलने का अधिकार नहीं है। उनकी पार्टी के समय हाकोर्ट ने कहा था ये जंगलराज है। ये जंगलराज वाले लोग हैं।"

लालू के शासन में चरम पर था अपराध

हालांकि, बिहार का दो इतिहास है, एक जिसने संपूर्ण भारत को लोकतंत्र दिया तो वहीं एक ऐसा इतिहास जो बिहार के ऊपर एक काले दाग की तरह है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शासन काल की बात की जाए, तो उस वक्त का बिहार बेहद डरावना और अंधकारमय था। ऐसा इसलिए क्यों राजद प्रमुख के शासन में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर थे। लालू यादव के काल में अपराधी इतने बेखौफ थे कि आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी और गुंडे तबाही मचा रहे थे। ऐसे में तेजस्वी यादव ने आज जंगलराज को लेकर बिहार की वर्तमान सरकार को घेरा। 

इसे भी पढ़ें: India News: रुद्रप्रयाग में मरने वालों का आंकड़ा 14 तक पहुंचा, 2 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड