LIVE BLOG

India News: रुद्रप्रयाग में मरने वालों का आंकड़ा 14 तक पहुंचा, 2 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

G7 Summit में शामिल होने के बाद पीएम मोदी भारत लौट रहे हैं। वह इटली से रवाना हो चुके हैं। वहीं, आज RSS प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात संभव है। RSS प्रशिक्षण सत्र में दोनों की मुलाकात हो सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
uttarakhand rudraprayag tempo traveller accident
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा। | Image: R Bharat

रुद्रप्रयाग में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में श्रद्धालुओं से भरे टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख में, मैं सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस के साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव मदद करें।


माधवराव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला रखी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और BCCI सचिव जय शाह के साथ माधवराव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला रखी।


Advertisement

मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता - सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गंभीर घायलों को 40-40 हजार रुपये और सामान्य घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।


ओडिशा: माझी कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा

ओडिशा कैबिनेट पोर्टफोलियो का बंटवारा हो गया है। सीएम मोहन चरण माझी के पास गृह, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क और जल संसाधन हैं। डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह को कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, ऊर्जा विभाग मिला है तो दूसरी डिप्टी सीएम पार्वती परिदा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति, पर्यटन दिया गया है। 


Advertisement

अमित शाह के निर्देश के पर छत्तीसगढ़ में एक्शन- रमन सिंह

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "छत्तीसगढ़ में लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। अबूझमाड़ में जाकर इस तरह की मुठभेड़ को अंजाम देना बड़ी बात है।


छत्तीसगढ़ : नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। इस घटना में एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के 'माड़ डिविजन तथा पीएलजीए कंपनी' नंबर एक के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अबुझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में दो दिनों पहले सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।


बेंगलुरू-मैसूर हाईवे पर ट्रक से टकराकर दो छात्रों की मौत

बेंगलुरू-मैसूर हाईवे पर कल रात एक ट्रक से टकराने के बाद दो इंजीनियरिंग छात्र विश्वा और सूर्या की मृत्यु हो गई। वे मैसूर से लौट रहे थे। 


India News Live: अमित मालवीय ने राहुल पर कसा तंज

India News Live: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है। इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।


India News Live: रुद्रप्रयाग में मौत का आंकड़ा 14 तक पहुंचा

India News Live: रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट में मौत का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


India News Live: रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट में मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

India News Live: रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीएम ने घटना पर दुख भी जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।"


India News Live: रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिलेंगे सीएम धामी

India News Live: रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश AIIMS में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की शाम 5.45 बजे ऋषिकेश AIIMS जाकर एयर लिफ्ट किए गए गंभीर घायलों का हालचाल जानेंगे।


India News Live: J&K में बॉर्डर पार से रचे जा रहे षड्यंत्र: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

India News Live: जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा, "ईद की नमाज में कोई खलल नहीं होगा। लोगों को ईद की नमाज यहां पर पढ़ने में माजा आएगा। लोग यहां पर शांति चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में अमन रहे, शांति रहे, हम यही चाहेंगे। कामना ये ही है कि यहां खुशहाली रहे, तभी हम ईद-दिवाली अच्छे से मना सकते हैं। जम्मू में जो षड्यंत्र हैं, वो बॉर्डर पार से है। जम्मू-कश्मीर के लोग कोई खूनखराबा नहीं चाहते, हम अमन चाहते हैं।"


India News Live: दिल्ली जल संकट पर बीजेपी नेत्री कमलजीत सहरावत का बयान

India News Live: दिल्ली जल संकट पर बीजेपी नेत्री कमलजीत सहरावत ने कहा, "दिल्ली में पानी का संकट भयंकर है। पानी की चोरी होना, जगह-जगह दिल्ली जल बोर्ड की लाइनों का टूटा होना, ये दिल्ली सरकार का मिस मैनेजमेंट हैं। दिल्ली की जनता ने इस गठबंधन को नकार दिया है। दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं। दोनों पार्टियां अवसरवादिता की राजनीति करती हैं। केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय दिल्ली सरकार के मंत्रियों को अपने विभागों पर ध्यान देना चाहिए। हरियाणा पूरा पानी दे रहा है।"
 


India News Live: बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमले का सुकांत मजूमदार ने किया विरोध

India News Live: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बंगाल में चुनाव के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध करते हुए कहा, "बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। हमारे अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 सदस्यों की टीम तैयार कर भेजने वाले हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश हो रही है। पश्चिम बंगाल एक मात्र ऐसा राज्य हो गया है, जहां इलेक्शन के बाद ऐसी घटना होती है। इसपर विराम लगना चाहिए। कानून व्यवस्था राज्य का काम है। बंगाल में सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। कोर्ट के आदेश पर एजेंसियां जांच कर रही हैं। केंद्र के साथ यहां की राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही है।"


India News Live: रुद्र प्रयाग की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

India News Live: रुद्रपयाग की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, “रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”


India News Live: NEET Scam मामले में स्कूल प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

India News Live: नीट स्कैम मामले में गुजरात के गोधरा से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गोधरा के जय जलाराम स्कूल में NEET एग्जाम में हुई गड़बड़ी के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल ने रिपब्लिक भारत से इस मामले में एक्सक्लूसिव बातचीत की है। उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि उनके स्कूल में NEET एग्जाम के दौरान गड़बड़ी हुई। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


India News Live: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे का पलटवार

India News Live: बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को घेरा। इसपर बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, जिस नेता (लालू प्रसाद यादव) के राज में अपराधियों ने तांडव मचाया, उनके जाने के 20 साल भी जनता नहीं भूली है। उन्होंने अपराधी मानसिकता के लोगों को लोकसभा का टिकट देने में कोताही नहीं बरती। जिस पार्टी ने राज्य में अपराधियों को संरक्षित किया, उस पार्टी के नेता को ऐसा बोलने का अधिकार नहीं है। उनकी पार्टी के समय हाकोर्ट ने कहा था ये जंगलराज है। ये जंगलराज वाले लोग हैं।


India News Live: अरुणाचल प्रदेश में विभागों का हुआ आवंटन

India News Live: अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनी है। पेमा खांडू ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। इसके साथ ही विभागों का बंटवारा भी हो गया है। उपमुख्यमंत्री चौना मेन को वित्त, योजना और निवेश, कर और उत्पाद शुल्क, राज्य लॉटरी, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी, बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधन विभागों का आवंटन किया गया।


ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं दिल की गहराईयों से समस्त ग्वालियर चंबल की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया... मध्य प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां 29 के 29 सांसद भाजपा के चुने गए हैं... समस्त मध्य प्रदेश के 9 करोड़ मतदाताओं को मैं धन्यवाद अर्पित करता हूं।"


हादसे में 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई। बचाव अभियान जारी है। IG करण सिंह नगन्याल ने कहा, "रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं...टेम्पो ट्रैवलर नोएडा(यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी... यह 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। 7 शव बरामद किए गए हैं। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 1 की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं... बचाव अभियान जारी है।"


येदियुरप्पा का बयान

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-ज़मानती वारंट जारी किया गया है। इस पर उन्होंने कहा, "कुछ जरूरी काम था इसलिए मैं दिल्ली गया था। मैंने संबंधित लोगों से कहा कि मैं 17 तारीख को वापस आऊंगा... सबको सब पता है और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे न्याय मिलेगा... मैं 17 जून को अदालत में पेश होऊंगा..."


बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ाई।


CM केजरीवाल की अर्जी पर टली सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की एक अर्जी पर राउज ऐवन्यू कोर्ट अब 19 जून को सुनवाई करेगा। इसमें केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मेडिकल चेकअप में वर्चुअली शामिल होने की अनुमति देने की मांग की है। आज सुनवाई के दौरान जेल अथॉरिटी ने कहा कि इस कोर्ट के आदेश की कॉपी रात में ही मिली है और इस मामले पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए हमें कुछ समय चाहिए होगा, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 19 जून के लिए तय कर दी।
 


आतिशी ने की समीक्षा बैठक

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली जल बोर्ड और शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


चिड़ियाघर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर चिड़ियाघर का दौरा किया।


दिल्ली लौटे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली लौटे।


TMC के सुजीत बोस और BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने दी श्रद्धांजलि

कुवैत आग घटना में जान गंवाने वाले द्वारिकेश पटनायक के पार्थिव शरीर को कोलकाता हवाई अड्डे पर लाया गया। तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सुजीत बोस और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने NEET परीक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं हनी बग्गा, राजवर्धन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


गीता कॉलोनी में मची भगदड़

दिल्ली के गीता कॉलोनी में टैंकर पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान दो महिलाओं के बीच लड़ाई भी हो गई। दिल्ली में लोग पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 
 


वसंत विहार की दुकान में लगी आग

दिल्ली के वसंत विहार के C-ब्लॉक में स्थित एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है।


रोपवे विद्यापीठ स्टेशन का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोपवे विद्यापीठ स्टेशन का निरीक्षण किया। 


भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिंडिसि हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।


आज मोहन भागवत से मिल सकते हैं सीएम योगी

RSS के प्रशिक्षण सत्र में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।


मुंबई में दीवार गिरने से 2 की मौत

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में स्थित विजय नगर में एक घर का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड