अपडेटेड 4 July 2025 at 17:15 IST
Bihar: चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सेनेटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो लगाने पर बवाल
बिहार में कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी, लेकिन पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है।
- भारत
- 3 min read

Rahul Gandhi photo on pad Cover: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को साधने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है, लेकिन यह योजना अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। कांग्रेस ने राज्य में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटने की घोषणा की है, जिनके पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस की ओर से राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम का नाम है ‘माई बहिन मान योजना’ रखा, जिसमें महिलाओं को मासिक रूप से 2500 रुपये की सम्मान राशि देने का भी वादा किया गया है। राजेश कुमार के मुताबिक, यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। अभियान के दौरान महिला कांग्रेस राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाएगी।
BJP ने बताया महिला अपमान, राहुल की फोटो पर आपत्ति
हालांकि इस योजना पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुंतल कृष्णा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सैनिटरी नैपकिन पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि, कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। उन्हें यह तक समझ नहीं कि किस वस्तु पर अपने नेता की तस्वीर लगानी चाहिए और कहां नहीं।
महिलाओं का स्वास्थ्य प्राथमिकता या प्रचार का नया तरीका?
इस अभियान के जरिए कांग्रेस महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है, साथ ही ‘नारी न्याय’ और ‘माई बहिन मान’ जैसे नारों के साथ बिहार में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर, माई बहिन मान योजना और सैनिटरी पैड वितरण के जरिए कांग्रेस बिहार चुनाव में महिला मतदाताओं को केंद्र में रखना चाहती है।
Advertisement
कांग्रेस की यह योजना जहां एक ओर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता लाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की छवि प्रचार टूल के रूप में उपयोग करने को लेकर विपक्षी दलों का निशाना बन रही है। यह कदम चुनावी रणनीति के तहत उठाया गया है जिससे कांग्रेस महिलाओं और गरीब तबकों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। हालांकि इस पर हुए विवाद से पार्टी की योजना पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 17:08 IST