Bihar: चुनाव से पहले पशुपति पारस ने कर दिया खेला, NDA को दिया झटका, अब महागठबंधन की पकड़ेंगे राह? मांझी की आ गई प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में महागठबंधन में शामिल होने के भी संकेत दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pashupati Paras, Jitan Ram Manjhi
Pashupati Paras, Jitan Ram Manjhi | Image: ANI/PTI

BIHAR : राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में महागठबंधन में शामिल होने के भी संकेत दिए हैं। NDA से अलग होने के ऐलान के साथ ही पशुपति पारस ने कहा कि 2014 से लेकर आज तक मैं इंडिया गठबंधन में था, हमारी पार्टी का एनडीए गठबंधन की वफादार और ईमानदार सहयोगी थी। जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो बिना किसी कारण के, क्योंकि हमारी पार्टी दलितों की पार्टी है इसलिए एनडीए गठबंधन के लोगों ने हमारी पार्टी के साथ नाइंसाफी की, फिर भी फिर भी राष्ट्र में देश क्षेत्र में हमारे पार्टी ने फैसला लिया कि देश के पुकार हैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात है, हमारी पार्टी ने फैसला लिया और हम लोगों ने लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन का साथ दिया।

पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 6-8 महीने बीतने के बाद जब कभी भी बिहार में एनडीए की बैठक हुई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष या जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया कि हम पांच पांडव हैं बिहार में उसमें हमारी पार्टी का नाम कहीं नहीं लिया गया और उन्हीं लोगों के द्वारा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ अन्याय किया गया, तो हमारी मजबूरी थी क्योंकि राजनीति करने वाला आदमी कोई साधु का दामाद नहीं होता है। हमारी मजबूरी थी हम लोगों ने फैसला लिया की चलो गांव की ओर।

हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे- पशुपति पारस

पशुपति पारस ने कहा कि हम लोग 4 महीने से पूरे गांव में पूरे शहर में, पूरे जिला हेड क्वार्टर में, हम लोग जनता के बीच में जा रहे हैं, पार्टी की सदस्यता वहां को शुरू किए हुए हैं और और चिन्हित भी कर रहे हैं, हमारे साथ में कौन योग्य उम्मीदवार है। 243 सीटों पर हमारी तैयारी है भविष्य में जब भी विधानसभा का चुनाव होगा उस समय हमारी पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड, पार्टी में सहमति होगी और सहमति के हिसाब से हम अपनी पार्टी का अगला कदम उठाएंगे।

Advertisement

महागंठबंधन में जाने को लेकर क्या दिए संकेत?

महागंठबंधन में जाने की संभावनाओं पर पशुपति पारस ने कहा कि महागठबंधन के लोग यदि हमको सही समय पर उचित सम्मान देते हैं तो निश्चित रूप से भविष्य की राजनीति है उस पर हम विचार करेंगे। अभी हम 243 सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। 243 सीटों पर हम अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत कर रहे हैं। जब समय आएगा अगर लालू परिवार और उसकी पार्टी से हमें उचित सम्मान मिलेगा तो हम उनके साथ जाएंगे, लेकिन पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक बुलाने पर जो सर्वसम्मति से निर्णय होगा उसे फैसले का हम स्वागत करेंगे।

Advertisement

पशुपति पारस के NDA से अलग होने पर क्या बोले मांझी?

राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस NDA से अलग के ऐलान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके जाने से NDA पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब: बाजवा पर FIR हुई दर्ज तो पंजाब में कांग्रेस और AAP भिड़े

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड