अपडेटेड 30 November 2024 at 19:05 IST

BIG BREAKING: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पदयात्रा के दौरान शख्स ने फेंका तरल पदार्थ

Arvind Kejriwal BIG BREAKING: दिल्ली के पंचशील इलाके में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान बड़ा बवाल हुआ। शख्स ने उनके ऊपर एक तरल पदार्थ फेंका।

Follow : Google News Icon  
Attack on Arvind Kejriwal
केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान अटैक | Image: Screen Grab

Arvind Kejriwal BIG BREAKING: दिल्ली के पंचशील इलाके में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान बड़ा बवाल हुआ। शख्स ने उनके ऊपर एक तरल पदार्थ फेंका। घटना की वीडियो सामने आई है। हालांकि, पदयात्रा के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़कर उसकी पिटाई की। बाद में आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है। 

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में पंचशील इलाके में 64 साल के बुजुर्ग की गई थी हत्या। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। वहीं पदयात्रा के दौरान लोगों से मिलते वक्त उनके ऊपर एक शख्स ने ये तरल पदार्थ फेंक दिया। हालांकि, इसके पीछे की वजह क्या थी ये अबतक पता नहीं चला है। 

अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह को घेरा

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम लोग अभी पंचशील पार्क में हैं, ये दिल्ली का पॉश इलाका माना जाता है। यहां पर 64 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या चाकुओं से गोदकर कर दी गई। हम उनके परिवार से मिले हैं, उनका परिवार सदमे और दुख में है। पूरी दिल्ली के अंदर सीनियर सिटीजन भी सदमे में हैं। दिल्ली में बिजनेसमैन को फिरौती की कॉल आ रही है। दिल्ली के अंदर शूटऑउट हो रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। दिल्ली में बुरी तरीके से अफरा-तफरी मची हुई है, चारों तरफ क्राइम हो रहा है। अमित शाह कब इसके खिलाफ एक्शन लेंगे? उनसे दिल्ली संभल नहीं रही है, दिल्ली का बुरा हाल हो गया। उम्मीद करता हूं, आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार हो।"

सौरभ भारद्वाज ने अपराध बढ़ने का लगाया आरोप

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा, “पंचशील पार्क साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक है। ऐसी कॉलोनी के अंदर एक आदमी के घर में घुसकर निर्मम हत्या होना, 22 जगह उनको चाकू मारे गए, उनका गला काटा हुआ है। इस तरह की हत्या से दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले जिम मालिक की फिरौती को लेकर हत्या हुई। इस तरह की वारदाता इस तरह के पॉश इलाकों में कभी सुनी नहीं है।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोग सहमे हुए हैं, आज अरविंद केजरीवाल उनसे मिले। इस तरीके के माहौल के अंदर डर है। गृहमंत्री अमित शाह को इसके ऊपर कड़े कदम उठाने चाहिए। न्याय व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। गैंगस्टर का सफाया क्यों नहीं किया जा रहा है, बीजेपी को इसका जवाब देना पड़ेगा। गैंगस्टर पांच-पांच करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं, ये आम आदमी पार्टी नेताओं के पीछे भी पड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: 'आप पुलिस पर पत्थर चलाइए, छुरी चलाइए...', संभल के दंगाइयों को 5 लाख देने पर BJP का सपा पर हमला

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 18:15 IST