अपडेटेड 6 March 2025 at 14:07 IST

जम्मू कश्मीर की बंगस घाटी को अनोखे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा : उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बंगस को अनोखे पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए बजट के तहत 72 लाख रुपये की राशि के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया है।’’

Follow : Google News Icon  
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला | Image: PTI

जम्मू, छह मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कुपवाड़ा जिले में बंगस घाटी को एक अनोखे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है और क्षेत्र के लिए कुल 72 लाख रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

प्रश्नकाल के दौरान जम्मू कश्मीर विधानसभा के सदस्य शेख खुर्शीद के एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि 2024-25 के लिए योजना के तहत स्वीकृत आवंटन 30 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बंगस को एक अनोखे पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 2024-25 के पूंजीगत व्यय बजट के तहत 72 लाख रुपये की राशि के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंगस घाटी की सभी भूमि वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है और हमने इन प्रस्तावित कार्यों के लिए उपयुक्त भूखंडों की पहचान करने के वास्ते कुपवाड़ा के उपायुक्त से संपर्क किया है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि वन विभाग के भूखंडों की पहचान कर लेने के बाद वन मंजूरी के लिए परिवेश पोर्टल के माध्यम से अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का अनुरोध किया जाएगा।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए बड़ी इमारतों और होटलों के निर्माण से बचने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र को एक पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।’’

Advertisement

उन्होंने यहां आने वाले लोगों के लिए बुनियादी मनोरंजन सुविधाएं, ‘रेन शेल्टर’, सार्वजनिक सुविधाएं, पहचानसूचक (मार्गों के पास लगे बोर्ड), प्रकाश व्यवस्था और अपशिष्ट निपटान सुविधाएं प्रदान करने की योजनाओं की रूपरेखा भी बताई।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के लिए 30 लाख रुपये का आवंटन स्वीकृत किया गया है।

विधायक मीर सैफुल्लाह, दर्शन सिंह और जावेद अहमद ने इस बारे में पूरक प्रश्न पूछे।

ये भी पढ़ें: 'मैं यह नहीं कह रहा कि चीन पर हमला करदो...', सीएम हिमंता ने बताया, कैसे भारत बनेगा Limitless

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:07 IST