अपडेटेड 9 March 2025 at 21:47 IST
'मोदी सरकार साथ दे तो पाकिस्तान में करेंगे राम कथा', बिहार में बाबा बागेश्वर ने कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार में राम कथा कर रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि अगर भारत सरकार सेक्योरिटी समर्थन करे तो हम पाकिस्तान में भी रामकथा करेंगे।
- भारत
- 4 min read

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बिहार के गोपालगंज में कथा कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर की कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कथा सुनने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि पंडित शास्त्री को वीडियो जारी कर लोगों से कथास्थल पर ना आने की अपील करनी पड़ी। बाबा बागेश्वर के बिहार आने पर विपक्ष ने विरोध भी किया। इसपर रिपब्लिक की खास बातचीत में उनका बयान भी सामने आया है।
बिहार से हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी, वाले बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा, "बिहार वो भूमि है, जिसने पूरे देश को बहुत कुछ दिया है। शून्य का ज्ञान बिहार ने दिया, प्रथम राष्ट्रपति, नालंदा, मैय्या जानकी बिहार ने दिया। सुश्रुत, जो सर्जरी के जनक हैं, वो भी बिहार ने दिए। बिहार की अद्भुतता बहुत अनूठी है। बिहार के लोगों की श्रद्धा और आस्था बहुत है। हमारा मानना, हमारी भावनाओं का मानना है कि हिंदू राष्ट्र की आवाज अगर कहीं से बुलंद होगी, तो वो भारत में बिहार से होगी। अगर हिंदू राज्य बनाए जाएंगे, तो भारत का पहला राज्य बिहार होगा।"
विरोधियों को बाबा बागेश्वर का करारा जवाब
वहीं जो लोग बाबा बागेश्वर के बिहार में कथा करने का विरोध कर रहे थे, उन्हें लेकर उन्होंने कहा, "उल्लुओं को दिन से, रावण को राम से दिक्कत होती है। इसलिए वर्तमान समय में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें रामकथा से दिक्कत है। पर हम जैसे को तैसा जवाब देंगे। ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, ना मुड़ेंगे। हम बिहारियों, हिंदुओं, हिंदू एकता और सनातनियों के लिए आए हैं। हम उनके बयानों से विचलित नहीं हैं और ना जीवन में कभी होंगे। अगर वो ज्यादा करेंगे, तो उनके घर के बाहर तंबू लगाएंगे। जैसे को तैसा जवाब देंगे, लेकिन रूकेंगे नहीं।"
उन्होंने कहा कि साधू किसी का नहीं होता है। हमने कभी किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है। मैंने वोट की बात नहीं की, हिंदुत्व विरोधियों पर चोट की बात की। हम वोट के लिए थोड़ी ना आए हैं, हम सनातन विरोधियों और देश विरोधियों पर चोट करने आए हैं। हम तो पूरे देश के कोने-कोने में जा रहे हैं, ये हमें छेड़ रहे हैं। अब हम बार-बार बिहार आते रहेंगे।
Advertisement
देशद्रोहियों को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा, "जिन्हें राम से, राम कथा से दिक्कत है वो देशद्रोही हैं। अद्भुत ये है कि यहां रोहिंग्याओं, आतंकवादियों और घुसपैठियों को इजाजत है, हम भारत के नागरिक हैं, और अपने ही देश में जाने की इजाजत नहीं है। जिन्हें संतों से मंदिरों से राम, रामसेतु से दिक्कत है, वो देशद्रोही हैं। जो देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं, जो गजवाए हिंद चाहते हैं, जो मुस्लिमों पर बोलने से डरते, लेकिन हिंदुओं पर कमेंट करने से डरते हैं। ऐसे लोगों को ना हम छोड़ेंगे, ना कभी बख्सेंगे। जबतक हमारे शरीर में प्राण है, तबतक 150 करोड़ हिंदू पूरी दुनिया में रहते, उनके लिए लड़ते रहेंगे।"
संभल में होली को लेकर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
संभल की होली को लेकर उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज तो सालभर रहनी है। होली तो साल में एक बार आनी है। सबको अपनी-अपनी परंपराओं को मानने का अधिकार है इस देश में। वो अपना करेंगे और हम अपना करेंमगे, होली के रंग फीके ना पड़े। होली पर लोग अपनी ज्ञान भी ना दें। ये राम का, कृष्ण का राष्ट्र है, बाबर का नहीं रघुवर का राष्ट्र है। होली वैसी ही मनाई जाएगी।
Advertisement
पाकिस्तान में राम कथा करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
पाकिस्तान में मची खलबली को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा, "हमने क्या गलत कहा है। देश की सरकार हमें सुरक्षा की अनुमती दे, हम बिल्कुल जाएंगे। हमें कहीं पर भी कथा करनी है। आप हमें चाद पर भी लेकर चलो हम वहां भी कथा करेंगे। हम शांति की बात करने आए हैं, अपने सनातन धर्म की बात करने आए हैं, हिंदुओं को जगाने आए हैं। हम दुबई, लंदन फिजी गए पाकिस्तान जाने में क्या दिकक्त है?"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 21:47 IST