Bihar : बाबा बागेश्वर ने बीच में रोकी कथा, 3 की बजाए 1 घंटे ही हो पाई, श्रद्धालुओं से घर रहने की अपील

Dhirendra Shastri in Bihar: बाबा बागेश्वर हर रोज 3 घंटे की कथा सुनाते हैं। रविवार को एक घंटे के बाद ही हनुमंत कथा को विराम दे दिया गया।

Follow : Google News Icon  

Baba Bageshwar in Bihar : बागेश्वर धाम के प्रमुख, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा सुना रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा में हिंदू एकता का पाठ भी पढ़ा रहे हैं और बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। गोपाल गंज में चल रही कथा का रविवार को चौथा दिन था। धीरेंद्र शास्त्री हर रोज 3 घंटे की कथा सुनाते हैं, लेकिन रविवार को एक घंटे की कथा ही हो पाई।

रविवार को भक्तों की संख्या उम्मीद से अधिक आने पर कथा को शुरू होने के एक घंटे बाद ही रोकना पड़ा। 5 दिनों तक चलने वाली इस हनुमंत कथा में पहले दिन से ही लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। कल 8 मार्च को 183000 वर्ग फिट में बना दिव्य दरबार भक्तों से फूल हो गया था, कुछ लोगों ने मैदान में बैठकर कथा देखी सुनी थी। रविवार को भक्तों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि कथा को एक घंटे बाद ही रोकना पड़ा।

एक घंट में भर गया पंडाल

बाबा बागेश्वर हर दिन 3 घंटे की कथा सुनाते हैं। रविवार को एक घंटे में ही पंडाल पूरा फुल हो चुका था। कथा शुरू हुई और अपार जन समुदाय पहुंच गया। पंडाल में जगह कम पढ़ने की बात प्रशासन ने बागेश्वर महाराज तक पहुंचाई। प्रशासन ने निवेदन किया कि जन समुदाय बहुत अधिक हो गया है। इसलिए आप कथा को बीच में ही रोक दें। इसके बाद बाबा बागेश्वर ने व्यासपीठ से कथा को विराम देने की ऐलान किया।

भक्तों से घर रहने की अपील

बाबा बागेश्वर ने व्यासपीठ से भक्तों को कहा कि आप अपने-अपने घर जाएं, क्योंकि जन समुदाय इतना अधिक है कि जगह कम पढ़ गई है। उन्होंने बाद में एक वीडियो जारी कर अपील करते हुए कहा कि पंडाल में आने की जगह घर से ही ऑनलाइन माध्यम से कथा को सुने।

Advertisement

बागेश्वर महाराज का बिहार में यह दूसरा ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इससे पहले 2023 में पटना के पास तरेत पाली नौबतपुर में भी ऐसा नजारा देखने को मिला था। जब 60 एकड़ में बने कार्यक्रम स्थल सहित 2 लाख 95 हजार वर्ग फिट में बना पंडाल फूल हो गया था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कथा को बीच में ही रोक दिया था। उस समय भी बागेश्वर महाराज ने भक्तों से कथा अपने घर पर ही बैठकर देखने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: J&K: कठुआ में तीन हिंदू युवकों की मौत मामले में LG ने दिया जांच का आदेश, परिजनों की मदद करेगी सरकार

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड