'आपने गलत किया, भगवान माफ नहीं करेगा', इलाज के लिए जिस अस्पताल में भर्ती हुए थे अभिषेक, वहां के CEO पर भड़कते ममता बनर्जी का AUDIO VIRAL

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। इस बीच ममता बनर्जी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अस्पताल के सीईओ पर भड़क रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mamata Banerjee Viral Audio: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच ममता बनर्जी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो उस बेले व्यू अस्पताल के सीईओ पर भड़क रही हैं, जहां इलाज के लिए उनके भतीजे को भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि भगवान आपको माफ नहीं करेंगे।

ममता बनर्जी के कथित वायरल हो रहे वीडियो में वह कहती हैं, 'मिस्टर टंडन, माफ कीजिए, लेकिन आपने गलत काम किया है। याद रखिए कि हमने आपको कितनी सहायता प्रदान की है। भगवान आपको माफ नहीं करने वाले।'

‘अगर कल केंद्र सरकार नहीं रही, तो हम…’

कथित वायरल ऑडियो में आगे ममता बनर्जी कहते सुनी जा रही हैं, 'आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए। आपके इस अहंकार को हर कोई याद रखेगा।' उन्होंने आगे कथिततौर पर कहा कि 'आप अस्पताल चला रहे हैं। केंद्र में मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार है। लेकिन अगर कल केंद्र सरकार नहीं रही, तो हम इसका पूरा ध्यान रखेंगे।' वायरल हो रहे ऑडियो में कुछ हिस्से स्पष्ट नहीं है।

('Sorry mr Tandan you have done wrong. Please remember what help we have done for you. God will not excuse you. You are misleading. You should be ashamed for it. Every body will remember your arrogance. .... (audio not clear) you are running the hospital...  (audio not clear) because bjp is in power. Tomorrow if there central government is not there, then we will take care of it.')

Advertisement

अभिषेक बनर्जी पर अंडे-पत्थरों से हमला

दरअसल, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। आरोप है कि वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए और उनकी टी-शर्ट फाड़ दी गई। इसके बाद अभिषेक बनर्जी को हेलेमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

अस्पताल ने एडमिट करने से किया इनकार

इसके बाद उन्हें कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि यहां करीब एक घंटे तक आईसीयू में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें एक नॉर्मल सलाइन ड्रिप, 4 इंजेक्शन और एक पेनकिलर लेने की सलाह देते हुए एडमिट करने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें एडमिट नहीं करने को लेकर ममता बनर्जी भड़क गईं।

Advertisement

डॉक्टरों को आ रहे धमकी भरे फोन- ममता बनर्जी

इसे लेकर ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'जो लोग सत्ता में हैं, वे सभी हॉस्पिटल और ज्यादातर अथॉरिटी को धमका रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी को एडमिट न करें, क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनका इलाज हो। जब मैं हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के साथ बैठी थी, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें पुलिस से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। डॉक्टर दुखी हैं, लेकिन उन पर दबाव है।'

उन्होंने आगे कहा था, 'उन्हें (BJP को) कानून और नियमों के हिसाब से काम करना होगा। वे तो किसी को इलाज भी नहीं करवाने दे रहे हैं। मेरी आंखों के सामने पुलिस धमका रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इजाजत चाहिए। अगर कोई मरीज आता है, तो आपको BJP पार्टी से इजाजत लेनी होगी कि किसका इलाज होगा और किसका नहीं। वे अमानवीय हो गए हैं।'

यह भी पढ़ें: 'अंडे फेंके, ईंटें मारी और शर्ट फाड़...', अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बोले अभिषेक बनर्जी, कहा- वे मुझे मारना चाहते थे

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड