'अंडे फेंके, ईंटें मारी और शर्ट फाड़...', अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बोले अभिषेक बनर्जी, कहा- वे मुझे मारना चाहते थे

सोनारपुर की हिंसक घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sonarpur Locals Hurl Eggs, Tear Shirt, Abhishek Banerjee
Sonarpur Locals Hurl Eggs, Tear Shirt, Abhishek Banerjee | Image: ANI

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में शनिवार शाम को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए और उनकी टी-शर्ट फाड़ दी गई। खुद पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के भतीजे का बयान सामने आया है।

अभिषेक बनर्जी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'पूरी घटना रिकॉर्ड है। मुझ पर अंडे फेंके गए, ईंटे मारी गईं, पत्थरबाजी की गई।' उन्होंने अपनी फटी हुई टी-शर्ट दिखाते हुए कहा कि ये क्या है? जो मोहल्ले के लोग पास में खड़े थे, इस इलाके के लोग, जो गांव में रहते हैं, सभी को देखिए उन्होंने हम से किस तरह से मुलाकात की है।'

वे मुझे मारना चाहते हैं- अभिषेक बनर्जी

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इससे पहले कहा था, 'देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह हमला पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे (सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी) मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अभिषेक बनर्जी 20 मई की शाम को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा में अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। करीब साढ़े 4 बजे वह कमराबाद पहुंचे। बताया गया कि इस दौरान वहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहले ही मौजूद थे। इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था, जिनके हाथ में कच्चे अंडे थे।

Advertisement

भारी विरोध को देखते हुए अभिषेक बनर्जी कार की बजाय बाइक से इलाके में अंदर घुसे। इसी बीच, प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित के घर से कुछ सौ मीटर पहले ही उन्हें रोक दिया। उन्होंने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने सड़कों पर दो मोटरसाइकिलें फेंकी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने उन्हें घेरते हुए उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके। यहां तक की उनकी शर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद अभिषेक बनर्जी को हेलेमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।  

Advertisement

अभिषेक बनर्जी का ट्रीटमेंट घर पर होगा- ममता बनर्जी

बता दें कि हमले के बाद उनकी तबीयत को लेकर हलचल मच गई थी। उन्हें पहले अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपोलो अस्पताल ने कहा कि अभिषेक बनर्जी घर पर आराम कर सकते है। अस्पताल की इस सलाह पर ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद दूसरे अस्पताल का रुख किया गया जहां उनके भतीजे का इलाज कराया गया।

इलाज के बाद ममता बनर्जी ने बताया कि अब अभिषेक बनर्जी का ट्रीटमेंट घर पर ही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल को बीजेपी की तरफ से धमकियां मिल रही हैं।

डॉक्टरों को धमका रही है बीजेपी- ममता बनर्जी  

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भतीजे पर हुए हमले को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग सत्ता में हैं, वे सभी हॉस्पिटल और ज्यादातर अथॉरिटी को धमका रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी को एडमिट न करें क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनका इलाज हो। जब मैं हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के साथ बैठी थी, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें पुलिस से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। डॉक्टर दुखी हैं, लेकिन उन पर दबाव है।’

यह भी पढ़ें: 'TMC महासचिव पर इतना भयानक हमला...', भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट के बाद बौखलाईं ममता बनर्जी, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड