'10 दिन बाद भी CM पर फैसला नहीं कर पाई BJP, PM मोदी को विधायकों पर भरोसा नहीं', आतिशी ने उठाए सवाल

आतिशी ने कहा कि भाजपा ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है। अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Atishi
Atishi | Image: ANI

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिर से निशाना साधा और कहा कि पार्टी के पास सरकार चलाने के लिए ‘‘कोई चेहरा’’ नहीं है।

आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया।

CM के नाम की घोषणा में देरी पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम घोषित हुए दस दिन हो चुके हैं। लोगों को लगा था कि भाजपा नौ फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी और तुरंत विकास कार्य शुरू कर देगी। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है।’’

48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं- आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 भाजपा विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और आरोप लगाया कि पार्टी के पास शासन के लिए कोई ‘विजन’ या योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है। अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?’’

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत के बाद नेतृत्व के फैसले में देरी के कारण आप और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई और बढ़ने वाली है। हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीट हासिल की, जबकि आप ने 22 सीट जीती। पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

भाजपा की जीत ने राष्ट्रीय राजधानी में आप के एक दशक के शासन को समाप्त कर दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा सिर्फ आठ सीट जीत पाई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक, इस तारीख को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड