अपडेटेड 8 May 2024 at 18:06 IST

'मेरा चेहरा मैंने आईने में देखा...',नॉर्थ ईस्ट के लोगों के बारे में पित्रोदा की टिप्पणी पर CM हिमंता

CM Himanta on Sam Pitroda: नॉर्थ ईस्ट के लोगों के बारे में पित्रोदा की टिप्पणी पर CM हिमंता ने जमकर हमला बोला।

Follow : Google News Icon  
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा | Image: Republic

CM Himanta on Sam Pitroda: नॉर्थ ईस्ट के लोगों के बारे में पित्रोदा की टिप्पणी पर CM हिमंता ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा कैसा व्यक्ति है, पता नहीं है। मेरा चेहरा मैंने आइने में देखा, पता चला कि मुझे असमी जैसा लगता है, इंडियन जैसा लगता है। किसी तरफ से भी मुझको चाइनीज जैसा नहीं दिखता है।

'उनका नॉर्थ ईस्ट को देखने का तरीखा बहुत गलत'

CM हिमंता ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कहा- 'उनका हमें दुख देने वाला कमेंट है। पता नहीं उनके दिमाग में क्या है। उनका नॉर्थ ईस्ट को देखने का तरीखा बहुत गलत है, हमेशा बेइज्जती करते हैं। ये बयान निंदनीय है, ये शोभा नहीं देता है। सैम पित्रोदा को बोलना चाहता हूं, कभी हमारी भावनाओं को चुनौती मत दीजिए। सैम पित्रोदा, राहुल गांधी का सबसे करीबी सलाहकार है। राहुल गांधी का फ्रेंड, फिलॉस्फर, गाइड है सैम पित्रोदा। उनका नाम अलग है, वो खुद अपना नाम बदलकर बैठा हुआ है। माता-पिता जी ने जो नाम दिया है, वो नाम को वो (सैम पित्रोदा) चेंज कर सकता है तो वो देश को भी टुकड़े-टुकड़े कर सकता है।'

PM मोदी ने भी किया था जोरदार हमला

PM मोदी ने कहा था- 'कांग्रेस को लगता है कि उत्तर भारत के लोग गोरों जैसे दिखते हैं, क्या आप ये बात स्वीकर कर सकते हैं? सत्ता के लिए देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है। जो उनका इको सिस्टम है, वो समझ ले, आप इनका बचाव करने की कोशिश ना करें।  हिन्दुस्तान पर भी उन्होंने वो ही टिप्पणी की थी, जिसका विस्तार शहजादे के गुरु ने की। ये सोचसमझकर बोली हुई बातें हैं। मुद्दे नहीं हैं तो कम से कम हम भारतीयों का माखौल मत उड़ाओ। तीसरे चरण में घुटने टेकने की बौखलाहट में ये कुछ भी कहे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक घर के बाहर चली कई राउंड गोलियां, आरोपियों ने मांगी 2 लाख की रंगदारी

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 17:49 IST