CAA लागू होने से बौखलाए ओवैसी, पहले धमकी, अब तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी से कर दी ये अपील
Telangana News: CAA के खिलाफ ओवैसी ने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से अपील की है।
- भारत
- 2 min read

Telangana News: CAA के खिलाफ ओवैसी ने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से अपील की है। उन्होंने कहा है कि रेवंत रेड्डी CAA के खिलाफ तेलंगाना की विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव को बनाए रखें।
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने सोमवार 11 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर देश में CAA लागू कर दिया। इसके बाद से ही ओवैसी इसका विरोध कर रहे हैं और लोगों को भड़काने का भी काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
ओवैसी ने पहले भी किया था भड़काऊ पोस्ट
AIMIM चीफ ने एक्स पर लिखा था- 'आप क्रोनोलॉजी समझिए, पहले चुनाव का मौसम आएगा, फिर सीएए के नियम आएंगे। सीएए पर हमारी आपत्तियां जस की तस हैं। सीएए विभाजनकारी है और गोडसे की सोच पर आधारित है जो मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहता था।'
उन्होंने कहा था- 'सताए गए किसी भी व्यक्ति को शरण दें लेकिन नागरिकता धर्म या राष्ट्रीयता पर आधारित नहीं होनी चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि उसने इन नियमों को 5 साल तक क्यों लंबित रखा और अब इसे क्यों लागू कर रही है। एनपीआर-एनआरसी के साथ, सीएए का उद्देश्य केवल मुसलमानों को टारगेट करना है। सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे भारतीयों के पास फिर से इसका विरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।'
Advertisement
आपको बता दें कि CAA नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि देने का कानून है। इसके अंतर्गत, तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। इनमें हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई और पारसी समुदाय के लोग शामिल हैं। इस कानून के तहत उन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 से पहले नागरिकता के लिए अप्लाई किया था।