'कोर्ट को धमका रहे, आप लोग ट्यूबलाइट हैं', निशिकांत दुबे के बयान को लेकर BJP पर बरसे ओवैसी; कहा- मोदी जी, देश आपको...

ओवैसी ने कहा कि आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, आप इन धमकी देने वालों लोगों को...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Asaduddin owaisi
Asaduddin owaisi | Image: Facebook

Asaduddin Owaisi on Nishikant Dubey Statement: BJP सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए बयान पर सियासी पारा हाई हो चुका है। भले ही BJP ने बयान से किनारा कर लिया हो और इसे उनका व्यक्तिगत बयान बताया हो। तब भी तमाम विपक्षी पार्टियां हमलावर है। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भड़कते हुए कहा कि BJP अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने उस बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने धार्मिक युद्ध के लिए सुप्रीम कोर्ट को जिम्मेदार बताया। साथ ही यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। उनके इस बयान से BJP ने दूरी बना ली है।

ओवैसी ने BJP को घेरा

इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत दुबे के बयान को लेकर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने बरसते हुए कहा कि आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं।  इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं। क्या आप जानते हैं अनुच्छेद 142 (संविधान का) क्या है? इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था।

‘सत्ता में हैं और इतने कट्टरपंथी हो गए…’

उन्होंने कहा कि BJP धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन धमकी देने वालों लोगों को नहीं रोकेंगे, तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा। आज सत्ता आपके पास है और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे। 

ओवैसी ने यह भी कहा कि भारत का हिंदू भी जान चुका है कि वक्फ का कानून बनाए तो क्या मुझे नौकरी मिलेगी। हिंदू जान चुका है कि मुसलमानों की नफरत दिखाकर, मुसलमानों को डराकर BJP वोट बटोरती नजर आई... दिखाने को कुछ नहीं है। आज देश में 5 प्रतिशत युवाओं में बेरोजगारी है। उनकी बेरोजगारी को दूर करने की कोई योजना नहीं है।

Advertisement

…तो संसद बंद कर दें- निशिकांत दुबे

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, "देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है: 'मुझे चेहरा दिखाओ, मैं तुम्हें कानून दिखाऊंगा।" उन्होंने कहा, "आप अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला करना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी।"

इन बयानों से इत्तेफाक नहीं रखती BJP- जेपी नड्डा

सांसदों के बयान पर मचे हंगामे के बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत स्टेटमेंट है। BJP ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है। नड्डा ने निशिकांत दुबे, दिनेश शर्मा समेत सभी नेताओं को ऐसे बयानों से बचने के निर्देश दिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, कहा- सीमावर्ती जिले में हिंदू परिवारों को हटाने की साजिश, रखें लाइसेंसी हथियार
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड