अपडेटेड 25 February 2025 at 19:36 IST
'केजरीवाल देश की जनता से माफी मांगें, वो पूरे जीवन जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे', प्रवेश वर्मा ने ऐसा क्यों कहा
मंत्री प्रवेश वर्मा ने CAG रिपोर्ट पर कहा, यह हजारों करोड़ का घोटाला है। मुझे लगता है कि CAG रिपोर्ट के बाद अरविंद केजरीवाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को CAG रिपोर्ट पेश कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब घोटाले से जुड़ी CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी बदलने से 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में इसके लिए कमजोर नीतिगत ढांचे से लेकर आबकारी नीति के लागू करने में हुई गड़बड़ियों को कारण माना गया है। अब दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी CAG रिपोर्ट को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बताया कि 2017-18 से CAG रिपोर्ट पेश नहीं की गई। CAG रिपोर्ट को दबा दिया गया। पिछली सरकार ने रिपोर्ट को दबाकर संवैधानिक प्रवधानों का जानबूझकर उल्लंघन किया। वहीं, बीजेपी दावा कर रही है कि CAG रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल और AAP के काले कारनामों का चिट्ठा खोलती है। यह रिपोर्ट बताती है कि AAP ने कैसे दिल्ली की जनता को लूटने का काम किया है?
अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी जिन्दगी जेल में कांटेगे-प्रवेश वर्मा
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने CAG रिपोर्ट पर कहा, यह हजारों करोड़ का घोटाला है। मुझे लगता है कि CAG रिपोर्ट के बाद अरविंद केजरीवाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए। जांच होगी और अरविंद केजरीवाल के ऊपर पहले से ही केस चल रहे हैं। अभी तो और भी CAG रिपोर्ट और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट आएगी। मुझे नहीं लगता कि अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी जिन्दगी जेल से बाहर निकल पाएंगे।
CAG रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
बता दें कि शराब घोटाले को लेकर पेश की गई CAG रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को भारी राजस्व घाटा हुआ। दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शराब बिक्री के लाइसेंस जारी करने में नियमों का उल्लंघन किया गया। पहले एक व्यक्ति को एक लाइसेंस मिलता था, लेकिन नई नीति में एक शख्स दो दर्जन से ज्यादा लाइसेंस ले सकता था।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 19:36 IST