अपडेटेड 21 July 2024 at 18:09 IST
'संविधान की कॉपी में कितने पन्ने? अक्ल होती तो पहले पढ़ लेते',अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ' जिस संविधान की कॉपी को राहुल गांधी हाथों में लिए घूम रहे हैं उसी कांग्रेस के संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है।'
- भारत
- 2 min read

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने संविधान की कॉपी (Constitution Copy) को लेकर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी के हाथ में रहने वाली संविधान की कॉपी को लेकर अनुराग ठाकुर ने उनसे पूछा कि आपने कभी संविधान की इस कॉपी को पढ़ा है क्या? क्या आपको पता है कि जिस संविधान की कॉपी को आप हाथों में लेकर लहरा रहे हैं उसमें कितने पन्ने हैं? उन्होंने राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी पर भी संविधान को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को खत्म कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) इतने पर ही चुप नहीं हुए उन्होंने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'राहुल गांधी जी संविधान की कॉपी लहराने की बजाए उसको पढ़ लीजिए। कांग्रेस ने लगातार संविधान का अपमान किया है। क्या नकलची राहुल गांधी को पता है कि संविधान में कितने पन्ने हैं। अगर इतनी अक्ल होती तो पहले संविधान को पढ़ लेते।कांग्रेस और गांधी परिवार ने हमेशा संविधान का अपमान ही किया है। आज वो संविधान की कॉपी लेकर हाथ में चलने लगे हैं।'
संविधान में कांग्रेस की करतूतों का वर्णनः अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आपातकाल (Emergency) को लेकर कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए कहा,'कांग्रेस ने पहले ही आपातकाल लगाकर देश के संविधान (Country Constitution) को बदल दिया था। कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को उससे अलग कर दिया था। जिस संविधान की कॉपी को राहुल गांधी हाथों में लिए घूम रहे हैं उसी कांग्रेस के संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है।'
इंदिरा गांधी ने Emergency लगाकर संविधान को रौंदा
अनुराग ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाए जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा, 'इसी संविधान की भूमिका में लिखा है कि कांग्रेस न्याय पालिका को धमकाती थी, सत्ता में रहते हुए कांग्रेस नेता न्यायपालिका को अंजाम भुगतने की धमकी दिया करते थे। जो एडिशन राहुल गांधी के हाथों में संविधान का है उसी में ये भी लिखा है कि कांग्रेस की कद्दावर नेता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर देश के संविधान को रौंद दिया था।'
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 21 July 2024 at 18:09 IST