'मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा, ड्रग्स के धंधे को खत्म करें, मेरा कोई पॉलिटिकल एजेंडा नहीं; मैं उन लोगों को दिलासा...', पंजाब में गरजे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात की। दौरे में उन्होंने लुधियाना से मान सरकार पर जमकर निशाना साधा।
- भारत
- 5 min read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर हैं, जब सूबे में नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात की और राज्य में अनियंत्रित मादक पदार्थों के व्यापार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला।
अपने दौरे में अमित शाह ने दिवंगत बिक्रमजीत सिंह, स्व. गुलजार सिंह और मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की, जिनकी मानसा में कुछ दिन पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद अमित शाह लुधियाना पहुंचे, जहां पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा "आज, मैं यहां की 'आप'(AAP) सरकार से पूछना चाहता हूं, किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई, तो किसी ने पति-आपकी सरकार के पास इसका क्या जवाब है? बहाने बनाने के अलावा, मुझे अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।"
पंजाब सरकार अपने वादे में विफल रही
लुधियाना से पंजाब सरकार पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा "आज, मैं यहां की 'आप' (AAP) सरकार से पूछना चाहता हूं। किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई, तो किसी ने पति - आपकी सरकार के पास इसका क्या जवाब है? बहाने बनाने के अलावा, मुझे अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।
Advertisement
जब मैं पिछली बार पंजाब आया था, तो मैंने बीजेपी द्वारा आयोजित 'नशा-मुक्त पंजाब' रैली को संबोधित किया था; मैं नशे के कारोबार को खत्म करने की अपील करने आया था। इसके बजाय, मुझ पर ही आरोप लगाए गए। आज भी, मैं यहां सिर्फ पीड़ितों को सांत्वना देने आया था।
मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था। मुझे अपशब्द कहे गए और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मैं जिम्मेदार लोगों से बस इतना कहूंगा: मुझे गाली देने से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर आपको इससे कोई संतुष्टि मिलती है, तो बेशक ऐसा करते रहें, लेकिन नशे के कारोबार को खत्म करें। सिंथेटिक ड्रग्स ('चिट्टा') के कारोबार को बंद करें।
Advertisement
पुलिस वाले भी हेरोइन के साथ पकड़े जा रहे
मैं आज पंजाब सरकार और उसके नेतृत्व को यह याद दिलाने आया हूं कि आपने पंजाब में सत्ता इस वादे के साथ संभाली थी कि तीन महीने के भीतर नशे के कारोबार को खत्म कर देंगे। पांच साल बीत चुके हैं, फिर भी यह कारोबार लगातार बढ़ रहा है। दिन-ब-दिन हालात बिगड़ रहे हैं। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी पकड़े जा रहे हैं, जिनके पास से 10 से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जो लोग नशीले पदार्थों के कारोबार का विरोध करते हैं, उन्हें या तो आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया जाता है या फिर उनकी हत्या कर दी जाती है।"
पंजाब सरकार उलटा बीजेपी पर आरोप लगाती है
आगे उन्होंने कहा "पंजाब की 'आप' (AAP) सरकार को शर्म आनी चाहिए। वे हम पर आरोप लगाते हैं कि नशीले पदार्थ गुजरात के बंदरगाहों के रास्ते आते हैं। अब तक गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 20,000 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।
ये नशीले पदार्थ, छोटे-छोटे पैकेटों में बंटने के बाद, पंजाब तक कैसे पहुँच जाते हैं? हम इसे रोकने के लिए काम कर रहे हैं। फिर भी, वे पलटकर हम पर ही आरोप मढ़ देते हैं। नशीले पदार्थों के ये पैकेट पंजाब के युवाओं तक कैसे पहुँचते हैं? क्या राजनीतिक संरक्षण के बिना ऐसा संभव है? नहीं, यह बिल्कुल असंभव है।"
कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा
भगवंत मान सरकार द्वारा एक मामला CBI को सौंपे जाने के लेकर अमित शाह ने कहा "आज सुबह ही, अपना जन्मदिन मनाने के बाद, भगवंत मान ने एक सकारात्मक कदम उठाते हुए एक मामला CBI को सौंपा है। मैं पंजाब की जनता से वादा करता हूँ कि जो मामला हमें सौंपा गया है, उसमें चाहे कोई भी आरोपी हो-चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो-हम उसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे और कानून के कटघरे में खड़ा करेंगे। हम इस मामले को अदालत तक ले जाएँगे।"
BJP सरकार बनते ही चिट्टे कारोबारियों की उल्टी गिनती शुरू
वहीं, इससे पहले सोमवार को ही स्व. गुलजार सिंह जी के परिजनों से मुलाकात गृह मंत्री ने एक्स पोस्ट पंजाब सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा "चिट्टे के काले कारोबार के खिलाफ AAP सरकार ने आँखें मूँद लीं है। प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही इन चिट्टे कारोबारियों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और पंजाब इस काले कारोबार से पूरी तरह मुक्त होगा।"