नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले स्वर्गीय विक्रमजीत और परविंदर के परिजनों से मिले अमित शाह, पंजाब की मान सरकार पर किया जोरदार हमला
अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
- भारत
- 6 min read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को पंजाब में नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात की और राज्य में अनियंत्रित मादक पदार्थों के व्यापार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला।
राज्य के अपने दौरे के दौरान, गृह मंत्री ने गुरदासपुर स्थित दिवंगत बिक्रमजीत सिंह के आवास पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने गए। उन्होंने संगरूर में स्थानीय चिट्टा (नकली ड्रग्स) तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण मारे गए गुलजार सिंह के परिवार से भी मुलाकात की। इसके अलावा, परविंदर सिंह झोटा के पिता से भी मुलाकात की।
भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को बिगड़ती स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए, शाह ने ड्रग माफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर राज्य प्रशासन को घेर लिया। एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा “पंजाब में बढ़ते नशीले पदार्थों के जाल और तस्करों की बढ़ती बेखौफ हरकतों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भगवंत मान की सरकार में एक तरफ पंजाब के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं।”
मादक पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के केंद्र सरकार के संकल्प को दोहराते हुए शाह ने जोर देकर कहा, "हम पूरे भारत के साथ-साथ पंजाब को भी नशामुक्त बनाने और अपने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Advertisement
विक्रमजीत-गुलजार और परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से की मुलाकात
एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में शाह ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, "आज गुरदासपुर में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन बेरोकटोक नशीले पदार्थों के व्यापार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जान गंवाने वाले दिवंगत बिक्रमजीत सिंह जी के परिवार के घर पर, मैंने उनसे मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
वहीं, स्व. गुलजार सिंह जी के परिजनों से मुलाकात के बाद अमित शाह ने कहा "पंजाब में नशे के कारोबार ने एक ओर युवाओं को अपना शिकार बनाकर प्रदेश के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है, वहीं माताओं, बहनों और बेटियों को कभी न भरने वाला घाव दे दिया है। नशे के कारोबार के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्व. गुलजार सिंह जी पर इतना दबाब बनाया गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। आज संगरूर के तूर बंजारा में उनके परिजनों से मिला। इस परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई असंभव है।"
Advertisement
दिवंगत बिक्रमजीत सिंह और स्व. गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की, जिनकी मानसा में कुछ दिन पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
BJP सरकार बनते ही चिट्टे कारोबारियों की उल्टी गिनती शुरू
स्व. गुलजार सिंह जी के परिजनों से मुलाकात गृह मंत्री ने एक्स पोस्ट पंजाब सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा "चिट्टे के काले कारोबार के खिलाफ AAP सरकार ने आँखें मूँद लीं है। प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही इन चिट्टे कारोबारियों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और पंजाब इस काले कारोबार से पूरी तरह मुक्त होगा।"